उत्तर प्रदेश

Mathura Vision 2030: कान्हा के ब्रज में Vrindavan से Gokul तक बनेगा नेचर वॉक पाथ-वे, श्रद्धालुओं को यमुना किनारे मिलेंगी ये सुविधाएं

Mathura Vision 2030: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा विजन- 2030 के तहत मथुरा शहर में एक अनूठा नेचर वॉक पाथ-वे विकसित किया जा रहा है. यह पाथ-वे वृंदावन से गोकुल तक यमुना नदी के किनारे 17 किलोमीटर लंबा होगा, जिसका निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. वृंदावन से गोकुल नेचर वॉक का निर्माण ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण, प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग के सहयोग से कर रहा है. इस परियोजना का उद्देश्य मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और तीर्थयात्रियों के लिए यमुना नदी के किनारे एक सुंदर और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करना है.

वन विभाग के सहयोग से करवाएगा निर्माण

मथुरा-वृंदावन परिक्षेत्र का निर्माण और सौंदर्यीकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा विजन- 2030 के तहत किया जा रहा है. इस बहुउद्देश्यी परियोजना के तहत मथुरा शहर के अंतर्गत वृंदावन से गोकुल तक यमुना नदी के किनारे-किनारे 17 किलोमीटर लंबे नेचर वॉक पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है. इस नेचर वॉक पाथ वे का निर्माण ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण, प्रदेश के वन विभाग के सहयोग से लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.

प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष समीक्षा बैठक में बताया कि ये नेचर वॉक पाथ वे यमुना नदी के किनारे 2 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा. जिसके तहत वन विभाग वृंदावन से गोकुल के बीच प्राकृतिक सौंदर्य को और निखारेगा. पाथ-वे के दोनों ओर देशज प्रजाति के पौधे लगाए जाएगें, जो न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि जैव-विविधता को भी बढ़ावा देंगे. इसके साथ ही नेचर वॉक वे पर फेसिंग, लाइट्स और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

मथुरा-वृंदावन परिक्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा

वृंदावन-गोकुल नेचर वॉक पाथ वे के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है. यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा विजन- 2030 के तहत विकसित की जा रही है. भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली के रूप में विश्व प्रसिद्ध मथुरा-वृंदावन परिक्षेत्र के विकास के लिए लगभग 30,080 करोड़ रुपये की लागत से 195 परियोजनाओं चलाई जा रही हैं. इसमें से 2,300 करोड़ रुपये की लागत से 23 परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है.

इन्हीं परियोजनाओं के अंतर्गत वृंदावन-गोकुल नेचर वॉक पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है. यह मार्ग मथुरा,वृंदावन आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पैदल यात्रा का अवसर प्रदान करेगा. जिससे वे यमुना नदी के किनारे की शांति, हरियाली के बीच भगवान कृष्ण की लीलास्थली में भ्रमण का आनंद ले सकेंगे. साथ ही, यह पाथ-वे स्थानीय लोगों के लिए भी एक मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प होगा, जो सुबह-शाम सैर के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: योग दिवस पर यूपी सरकार की नई पहल: ‘योग अनप्लग्ड’ और ‘हरित योग’ से जुड़ेंगे युवा, हरियाली और चेतना को मिलेगा नया आयाम

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago