Image Source: X (Twitter)
Mrs Bihar 2025: ऐश्वर्या राज ने मिसेज बिहार 2025 का खिताब जीत लिया है. ऐश्वर्या भोजपुर जिले की तरारी सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी (Vishal Prashant Wife) और बाहुबली सुनील पांडेय (Bahubali Sunil Pandey) उर्फ नरेंद्र नाथ पांडेय की बहू हैं.
बता दें कि सुनील पांडेय भी 4 बार BJP की ओर से विधायक रह चुके हैं.
राजधानी पटना के एक होटल में रविवार को मिसेज बिहार 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राज (Aishwarya Raj) ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वालीं 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम कर लिया.
Aishwarya Raj की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पटना में हुई थी. उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। जिसके बाद फाइनेंस में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की.
ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद एश्वर्या को एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने का मौका भी मिला था. इसी दौरान उन्होंने एक नामी एयरलाइंस के लिए इंटरव्यू भी क्लियर कर लिया था, लेकिन इसी बीच उनकी शादी हो गई.
सिर्फ पढ़ाई ही नहीं ऐश्वर्या स्पोर्टस में भी काफी रूची रखती है. वह बास्केट बॉल और एथलेटिक्स में कई बार नेशनल लेवल तक बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. बता दें कि एश्वर्या का एक बेटा भी है, जो सिर्फ साढ़े तीन साल का है.
ऐश्वर्या राज की इंस्टाग्राम प्रोफाइल (Aishwarya Raj Instagram) से पता चलता है कि वह महंगी गाड़ियों की काफी शौकीन है. साथ ही उन्हें गानों पर रील्स बनाने का भी काफी शौक है. ऐश्वर्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं.
ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. साथ ही वह ट्रैवलिंग का भी काफी शौक रखती हैं.
बताते चलें कि तरारी उपचुनाव में भी काफी एक्टिव थी. उन्होंने अपने पति विशाल के पक्ष में सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं और तरारी की जनता से समर्थन देने की अपील की थी.
ये खबर भी पढ़ें- Mannara Chopra: पिता को खोने के बाद बेहद उदास चेहरे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…