उत्तर प्रदेश

Winter weather : उत्तर भारत में मौसम ने बदला मिजाज, रातें ठंडी और दिन सुहाने

Winter weather  : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. दिन की तपती धूप अब नरम हो गई है, वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मोंथा तूफान (Montha Storm) के असर के बाद प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम सुहाना होता जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की ठंड और कोहरे के बढ़ने की संभावना जताई है.

सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिन में गुनगुनी धूप का अहसास

मोंथा तूफान का असर समाप्त होने के बाद राजधानी उत्तर भारत में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन में गुनगुनी धूप और शाम के समय हल्की ठंड ने लोगों को sweaters और हल्के गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है.(Winter weather)
रविवार की सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला, जिससे सुबह का नजारा मनमोहक लग रहा था.

मौसम वैज्ञानिकों की राय (Winter weather)

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Regional Meteorological Centre) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern UP) और तराई (Terai) क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध देखने को मिलेगी। अगले दो दिनों तक रात के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट जारी रहेगी.

रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 0.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था.

यूपी की राजधानी लखनऊ की हवा फिर बिगड़ने लगी

मौसम के बदलते तेवरों के बीच राजधानी की हवा की गुणवत्ता फिर से चिंताजनक होती जा रही है। रविवार को लखनऊ का औसत AQI (Air Quality Index) 143 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है. (Winter weather)

वहीं कुछ इलाकों में हवा की स्थिति और भी खराब रही

– गोमती नगर (Gomti Nagar): AQI 241 – ऑरेंज जोन (बेहद खराब)

– लालबाग (Lalbagh): AQI 164 – पीला जोन (खराब)

– तालकटोरा (Talkatora): AQI 133 – पीला जोन (खराब)

– बीबीएयू (BBAU): AQI 124 – पीला जोन (खराब)

– कुकरैल (Kukrail): AQI 107 – पीला जोन (खराब)

– अलीगंज (Aliganj): AQI 87 – हरा जोन (बेहतर)

गोमती नगर की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई, जबकि अलीगंज की हवा अब भी अपेक्षाकृत साफ रही.

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, यूपी में बादल और ठंडी हवाओं का असर

मौसम विभाग ने बताया है कि चार नवंबर (4 November) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.((Winter weather)

इस विक्षोभ का अप्रत्यक्ष असर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तराई और पश्चिमी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। हालांकि बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाने और तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई गई है.

आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का रुख

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान लगभग स्थिर रहेगा, जबकि रातें और अधिक ठंडी होंगी. साथ ही सुबह के समय कोहरा और धुंध (Fog & Mist) बढ़ने के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है.(Winter weather)

लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और रात के समय बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें.

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

5 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago