खेल

महिला क्रिकेट का ‘महासंग्राम’: इंटर जोनल T20 ट्रॉफी में भिड़ेंगी टॉप क्रिकेटर्स; देखें शेड्यूल

Women Inter Zonal T20 Trophy 2025: भारतीय महिला क्रिकेट में उत्तर-पूर्व का जलवा दिखने को तैयार है, BCCI की सीनियर महिला इंटर जोनल T20 ट्रॉफी 2025 पहली बार नागालैंड में 4 से 14 नवंबर तक खेली जाएगी. यह टूर्नामेंट न सिर्फ घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों को पॉलिश देगा, बल्कि आगामी ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की दौड़ में भारत को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. छह जोनल टीमें नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में 16 मैच लड़ेंगी, जहां टॉप-2 फाइनल में भिड़ेंगी.

पिछले दो संस्करण लखनऊ में हुए थे, लेकिन BCCI ने अब उत्तर-पूर्व को मौका देकर महिला क्रिकेट को घासफूस तक फैलाने की कोशिश की है. ग्रुप स्टेज में हर दिन तीन मैच, कुल छह दिन का रोमांच. लाइव स्ट्रीमिंग BCCI की वेबसाइट और यूट्यूब पर होगी.

इंटर जोनल T20 ट्रॉफी वेन्यू और शेड्यूल

सभी मैच नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम (दिमापुर) और सोविमा क्रिकेट ग्राउंड (कोहिमा) में खेले जाएंगे. इसका फाइनल को 14 नवंबर, नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी मैच लिस्ट
दिन मुकाबला समय स्थान
4 नवंबर नॉर्थ जोन बनाम साउथ जोन 10:00 AM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
4 नवंबर नॉर्थ ईस्ट जोन बनाम वेस्ट जोन 10:00 AM सोविमा क्रिकेट ग्राउंड
4 नवंबर सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन 3:00 PM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
6 नवंबर ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन 10:00 AM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
6 नवंबर नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन 10:00 AM सोविमा क्रिकेट ग्राउंड
6 नवंबर सेंट्रल जोन बनाम साउथ जोन 3:00 PM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
8 नवंबर ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन 10:00 AM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
8 नवंबर सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन 10:00 AM सोविमा क्रिकेट ग्राउंड
8 नवंबर साउथ जोन बनाम वेस्ट जोन 3:00 PM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
10 नवंबर नॉर्थ ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन 10:00 AM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
10 नवंबर सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ जोन 10:00 AM सोविमा क्रिकेट ग्राउंड
10 नवंबर ईस्ट जोन बनाम वेस्ट जोन 3:00 PM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
12 नवंबर सेंट्रल जोन बनाम वेस्ट जोन 10:00 AM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
12 नवंबर ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन 10:00 AM सोविमा क्रिकेट ग्राउंड
12 नवंबर नॉर्थ ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन 3:00 PM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम
14 नवंबर फाइनल (TBD बनाम TBD) 3:00 PM नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम

क्यों खास है नागालैंड मेजबानी?

उत्तर-पूर्व में BCCI का पहला बड़ा महिला टूर्नामेंट है. इससे स्थानीय क्रिकेटर्स को प्रेरणा मिलेगा साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट मिलेगा. यह नागालैंड क्रिकेट एसोसिएशन (NCA) ने दोनों ग्राउंड्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर के होने की मैपिंग भी है.

BCCI महिला क्रिकेट हेड शमा सिल्विया ने कहा कि यह टूर्नामेंट उत्तर-पूर्व को मैप पर लाएगा. नागालैंड जैसे राज्यों से टैलेंट आएगा, जो 2026 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में मदद करेगा.

लोकल फैंस में क्रिकेट फीवर हाई हो गया है. टिकट्स बिक्री शुरू हो चुकी. यह इवेंट महिला क्रिकेट को ग्रामीण स्तर तक ले जाएगा, खासकर नॉर्थ ईस्ट में जहां ICC वर्ल्ड कप जैसे ग्लोबल इवेंट्स से इंस्पिरेशन मिलेगा.

NCA अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है. हमने पिच, ड्रेनेज और दर्शक सुविधाओं को अपग्रेड किया है. देश की टॉप महिला क्रिकेटर्स को नागालैंड में देखना सपना सच होने जैसा है.

ये भी पढ़ें: ठंडियों में रूसी और खुजली से हैं परेशान? सदाबहार के ये नुस्खे करें इस्तेमाल

पिछले चैंपियन और दावेदार

  • 2023: सेंट्रल जोन (चैंपियन), वेस्ट जोन (रनर-अप)
  • 2024: ईस्ट जोन (डिफेंडिंग चैंपियन), वेस्ट जोन (फिर रनर-अप)

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी

सीनियर महिला इंटर जोनल T20 ट्रॉफी 2025 को अगले साल होने वाले ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी की तरह भी देखा जा रहा है. यहां से उभरती प्रतिभाएं (जैसे नॉर्थ ईस्ट की युवा गेंदबाजें) वर्ल्ड कप प्रिप में शामिल हो सकती हैं. पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों की फॉर्म इंटर जोनल जैसी घरेलू सीरीज से ही मजबूत हुई थी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अब नहीं थमेगी अंडमान की रफ्तार: PANI सब-सी केबल बनेगा CANI का विकल्प, दूर-दराज के गांवों में भी बजेगी 4G की घंटी

PANI Project: केंद्र की प्रस्तावित PANI सब-सी केबल परियोजना, 4G सैचुरेशन और भारतनेट के माध्यम…

3 minutes ago

‘चुनौतियों को चुनौती देने से…’ IIT खड़गपुर में पीएम मोदी के भाषण ने बांधा समां, कही ये बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में युवाओं, नवाचार, सेमीकंडक्टर और…

11 minutes ago

बॉक्स ऑफिस पर धनुष की ‘O.M: ऑपरेशन मोल’ का धमाका, ‘रामायण’ को दी मात, साई पल्लवी की दो फिल्मों में दिलचस्प टक्कर

Dhanush Box Office Collection: ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹31.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन…

13 minutes ago

जवानों को बड़ी राहत! अपनी या साथी की गोली से घायल होने पर भी मिलेगी ‘वॉर इंजरी पेंशन’, जानें SC के नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन के दौरान अपनी ही बंदूक…

13 minutes ago

इस्लाम के बढ़ते प्रभाव की रिपोर्ट से गरमाई अमेरिकी सियासत, ट्रंप खेमे ने उठाए इमिग्रेशन और आबादी पर सवाल

US Muslim Population: प्यू रिसर्च सेंटर के 2020-2070 के जनसांख्यिकीय अनुमानों के मुताबिक 2035 तक…

23 minutes ago

पहले NCLT, फिर वेतन संकट और अब बिजली कटौती: 348 करोड़ के भारी-भरकम बकाये ने बढ़ाई HEC की मुश्किलें

Ranchi News: लंबे समय से बकाया करीब 348 करोड़ रुपये के बिजली बिल पर JBVNL…

60 minutes ago