उत्तर प्रदेश

अब यूपी पुलिस में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान

Yogi Adityanath: कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश पुलिस बल में सेवानिवृत्त अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बातें 26वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही.

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध (Kargil Vijay Diwas) पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था. जिसका हिसाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत किया. सीएम योगी ने कहा कि कारगिल में उस समय तापमान माइनस 50 डिग्री रहता है और चोटियों पर पाकिस्तानी सेना बैठकर फायरिंग कर रही थी. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस कायरता का मुंहतोड़ जवाब दिया. भारतीय सेना के पराक्रम के सामने पाकिस्तान टिक नहीं पाया.

भारतीय सेना के पराक्रम को देख पाकिस्तान के छूट गए पसीने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम देख पाकिस्तानियों के छक्के छूट गए. तब तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अमेरिका गए और अमेरिका ने उसके कहने पर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की. तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा कि चाहे अमेरिका आए या कोई विश्व शक्ति, अब भारत नहीं झुकेगा.

यूपी पुलिस में 20% आरक्षण की व्यवस्था- Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि जो सैनिक अग्निवीर के रूप में सेना में हैं और वो सेवानिवृत होता है. तो ऐसे सैनिकों के लिए यूपी के पुलिस बल में 20% आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह और सेना प्रमुखों ने शहीदों को नेशनल वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि

भारतीय सेना ने 22 मिनट में पाकिस्तान को तहस नहस कर दिया- Yogi Adityanath

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे वीर जवानों और भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया. और सिर्फ 22 मिनट में पाकिस्तान के सभी आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया.

“एक तरफ भारत था और दूसरी तरफ चीन, तुर्की और पाकिस्तान थे”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यह सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई नहीं थी. एक तरफ भारत था और दूसरी तरफ तुर्की, चीन और दुनिया के कई देश पाकिस्तान की मदद कर रहे थे. इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना को भारत के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

7 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

43 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago