उत्तर प्रदेश

‘उर्दू जहां बोली जाती है, वहां जाओ…’ बंगाल में गरजे योगी, TMC पर बोला करारा हमला

Yogi Adityanath West Bengal election: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. रविवार (12 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. सीएम योगी बंगाल चुनाव (West Bengal Election 2026) के लिए बीजेपी के मुख्य प्रचारकों में से एक हैं. इस चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में सभी वर्गों को न्याय केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही दे सकती है. योगी ने जनता से अपील की कि वे राज्य में डबल इंजन यानी केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार बनाएं.

भाषा विवाद पर दिया बयान

योगी आदित्यनाथ ने भाषा के मुद्दे पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि बंगाल में उर्दू बोली जाएगी, उन्हें वहां जाना चाहिए जहां उर्दू बोली जाती है. उनके अनुसार, बंगाल में बांग्ला भाषा ही प्रमुख रहेगी और इसकी पहचान को खत्म नहीं होने दिया जाएगा.

फिरहाद हकीम के बयान का जिक्र

दरअसल, योगी का यह बयान कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के एक वायरल वीडियो के संदर्भ में आया है. इस वीडियो में हकीम कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि एक दिन बंगाल की आधी आबादी उर्दू बोलेगी. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां का है.

TMC पर साधा निशाना

योगी ने आरोप लगाया कि TMC बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा कि यह राज्य स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस जैसी महान हस्तियों की भूमि है, लेकिन वर्तमान सरकार इनका सम्मान नहीं कर रही है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में हिंदू पहचान खतरे में है.

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और यह गुंडागर्दी का केंद्र बन गया है. उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद से दंगे और कर्फ्यू जैसी घटनाएं नहीं हुई हैं और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की गई है. योगी ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है. साथ ही, केंद्र की योजनाओं का लाभ भी लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच रहा है.


ये भी पढ़ें: काली थार, नंगे बदन दबंगई और गाली-गलौज: साइड मांगने को लेकर ‘हुड़दंगियों’ की गुंडागर्दी, बिसरख पुलिस ने उतारा भूत


चुनाव की तारीखें और दावा

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी. योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP राज्य में सरकार बनाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

1 hour ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

2 hours ago