उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल: प्राकृतिक खेती के 200 किसान बनेंगे ब्रांड एंबेसडर, ट्रेनिंग व प्रचार का व्यापक अभियान शुरू

UP News: उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई योजना शुरू की है. इस योजना के तहत 200 प्राकृतिक-कृषि किसानों का चयन किया गया है, जिन्हें अब ब्रांड एंबेसडर के रूप में तैनात किया जाएगा. इस कदम का मकसद किसानों को जागरूक बनाना और प्राकृतिक खेती को एक नई पहचान देना है.

इस योजना के तहत, किसानों को ट्रेनिंग-ऑफ-ट्रेनर्स (TOT) मॉडल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा. पहले बैच के प्रशिक्षकों को तैयार किया जाएगा, जो आगे मंडल और जिला स्तर पर प्रशिक्षण देंगे. इससे आधुनिक तौर तरीकों का प्रसार तेजी से होगा और प्राकृतिक खेती को व्यापक रूप से अपनाया जाएगा.

नेचुरल फार्मिंग के लिए मदद करेगा लोकल इंस्टीट्यूशन

राष्ट्रीय मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के तहत लोकल नेचुरल फार्मिंग इंस्टिट्यूशन किसानों को प्रशिक्षित करने और उन्हें जागरूक बनाने में मदद करेगा. इससे प्राकृतिक खेती का आधार मजबूत होगा और किसान स्वावलंबी बनेंगे.

योगी सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष योजना शुरू की है, जिसमें किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा. इन किसानों को प्रचार-प्रशिक्षण के साथ-साथ विशिष्ट पहचान भी दी जाएगी. इससे न केवल किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि पूरी कृषि प्रणाली में बदलाव आएगा.

प्रशिक्षण और तैनाती का पूरा प्लान तैयार

प्रथम बैच के प्रशिक्षकों का कोर्स पूरा कराने के बाद इनकी जिला स्तरीय तैनाती का मानचित्र भी तैयार किया जा रहा है. ताकि हर जिले में प्रशिक्षित किसानों की संख्या और उनके कार्यक्षेत्र का स्पष्ट दिशा-निर्देश हो सके. इससे योजना का प्रभाव और कार्यान्वयन सुगम होगा.

यह योजना किसानों के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को प्राकृतिक और जैविक खेती के क्षेत्र में एक नई दिशा देने का प्रयास है. इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार की पहल, बौद्ध-सिख श्रद्धालुओं के लिए दो तीर्थ यात्रा योजनाएं होंगी शुरू

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

12 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

13 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

32 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

1 hour ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago