उत्तर प्रदेश

Holi 2025: होली पर योगी सरकार की सख्ती, यूपी बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Holi 2025: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार त्योहारों को सुरक्षित और सुचारू रूप से मनाने के लिए पूरी तरह सतर्क है. इसी के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने होली के अवसर पर एक खास एडवाइजरी जारी की है. इसमें लोगों से सुरक्षित होली मनाने और बिजली बिल समय पर जमा करने की अपील की गई है.

यूपीपीसीएल ने बिजली उपभोक्ताओं और आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और तारों के पास होलिका दहन न करें. एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि आग की लपटों से बिजली के तार जल सकते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं. इसलिए होलिका दहन बिजली लाइनों से दूर ही करें.

बिजली बिल समय पर जमा करें, नहीं तो कट सकता है कनेक्शन

बिजली विभाग ने बकाया वसूली पर भी जोर दिया है. उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने की सलाह दी गई है. बिजली कर्मचारी घर-घर जाकर और फोन के जरिए उपभोक्ताओं से बिल भरने की अपील कर रहे हैं. यूपीपीसीएल ने साफ चेतावनी दी है कि अगर बिल जमा नहीं किया गया, तो कनेक्शन काटा जा सकता है.

योगी सरकार ने यूपीपीसीएल को निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान बिजली कटौती न हो. विभाग को यह भी कहा गया है कि सुरक्षा मानकों का पूरा पालन हो. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली अभियान तेज किया जाए. इसके लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

यूपीपीसीएल ने दी होली की शुभकामनाएं

यूपीपीसीएल ने सभी उपभोक्ताओं को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही, लोगों से अपील की है कि होली को सुरक्षित और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाएं. बिजली विभाग का कहना है कि वह जनता के साथ मिलकर त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.


ये भी पढ़ें- होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा, सीधे बैंक खातों में भेजी गई धनराशि


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago