वीडियो

‘नकली किन्नर बन वसूल रहे थे नेग’, असली किन्नरों ने कर दी धुनाई, बरेली का वीडियो VIRAL

Bareilly Kinnar Dispute: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के पॉश इलाके रामपुर गार्डन में किन्नर का भेष धरकर लोगों से अवैध वसूली कर रहे चार युवकों को असली किन्नरों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और स्थानीय लोगों व असली किन्नरों ने मिलकर चारों नकली किन्नरों की जमकर धुनाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बधाई देकर इलाके में कर रहे थे नेग की वसूली

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गार्डन इलाके में ये चारों युवक किन्नरों के कपड़े पहनकर और श्रृंगार करके दुकानों व घरों से नेग और बधाई के नाम पर जबरन वसूली कर रहे थे. जब इस बात की भनक इलाके के असली किन्नर समाज को लगी, तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए.

असली किन्नरों ने जब चारों युवकों से पूछताछ की और उनकी पोल खुली, तो मौके पर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि असली किन्नरों और वहां मौजूद भीड़ ने चारों नकली किन्नरों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी.

सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ वीडियो

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. किसी ने इस पूरी मारपीट और ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में काफी शोर-शराबा, गाली-गलौज और कहासुनी देखी जा सकती है.

मामला गरमाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है. कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वीडियो कब का है और इसमें शामिल युवक कौन थे. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  ‘दाढ़ी पकड़ी और की मारपीट’, बलरामपुर के पेट्रोल पंप पर मौलाना से बदसलूकी, VIDEO VIRAL

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

11 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

20 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

21 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

49 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago