Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आप हंसेंगे भी और व्यवस्था की बदहाली पर रोएंगे भी. महोबा के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक दो बड़े-बड़े सांड जा घुसे. अस्पताल के अंदर मरीजों की जगह सांडों की इस ‘VIP आवाजाही’ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक सांड अस्पताल के मुख्य दरवाजे से अंदर दाखिल होता है और लंबी गलियों (कॉरिडोर) में ऐसे टहलने लगता है जैसे कोई निरीक्षण करने आया हो. पैथोलॉजी लैब के साइनबोर्ड और अल्ट्रासाउंड रूम के सामने से गुजरते हुए सांड का यह अंदाज देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन मरीजों और तीमारदारों के बीच दहशत का माहौल जरूर बन गया.
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की मजेदार और तंजभरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि शायद सांड को भी ‘आयुष्मान कार्ड’ बनवाना होगा, तो कोई चुटकी ले रहा है कि गर्मी से बचने के लिए वह एसी की हवा खाने अंदर घुस गया था.
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हास्यास्पद घटना सामने आई है, जहाँ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दो सांड बेधड़क घूमते नजर आए। इस घटना का तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा पर प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। https://t.co/bMER0LaAHG
— Shyamdatt (@ShyamDatt_C) October 22, 2026
हालांकि, इस मजाक के पीछे एक बहुत गंभीर हकीकत छिपी हुई है. जनता और मरीज अब सीधा सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर अस्पताल के गेट पर सुरक्षा गार्ड क्या कर रहे थे? यदि सरकारी अस्पतालों में आवारा जानवर इतनी आसानी से इमरजेंसी वार्ड तक पहुँच सकते हैं, तो आम नागरिकों और मरीजों की सुरक्षा की क्या गारंटी है? अब देखना यह होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति करते हैं या वाकई अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हैं.
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…
Swachh Survekshan 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की ‘सुपर स्वच्छ लीग’ में नवी मुंबई ने पहला…
UP Police Constable: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों…