Student Dies After Eating Peanuts: यूनिवर्सिटी ऑफ रोड आइलैंड (URI) से हाल ही में ग्रेजुएट हुए 22 वर्षीय छात्र टिमोथी हॉवर्ड की मूंगफली से गंभीर एलर्जी रिएक्शन के कारण मौत हो गई. यह दुखद घटना उनके ग्रेजुएशन के कुछ ही दिन बाद हुई, जब उन्होंने गलती से मूंगफली युक्त स्नैक खा लिया. टिमोथी ने 16 मई को URI से कम्युनिकेशन स्टडीज में डिग्री हासिल की थी. उनकी मौत ने परिवार, दोस्तों और समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है.
टिमोथी की मां पैटी हॉवर्ड ने सोशल मीडिया पर इस हृदयविदारक घटना की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि भारी मन से बताना पड़ रहा है कि हमारे बेटे टिम्मी का निधन मूंगफली से हुई एलर्जी प्रतिक्रिया के कारण हो गया. हमने कुछ दिन पहले ही उसका ग्रेजुएशन सेलिब्रेट किया था. उसका पूरा जीवन अभी बाकी था. हमारा दिल टूट गया है. टिमोथी के पिता टिम हॉवर्ड ने बताया कि यह हादसा रात में हुआ, जब टिमोथी ने अनजाने में मूंगफली से दूषित स्नैक खाया.
छात्र के पिता ने दुखी मन से कहा कि रात में वह हमारे कमरे में आया और बोला कि वह सांस नहीं ले पा रहा है. सब कुछ मिनटों में हो गया. हमने उसे कई बार एपिपेन दी, लेकिन एलर्जी की प्रतिक्रिया इतनी गंभीर थी कि उसे बचाया न जा सका. परिवार को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि टिमोथी ने कितना स्नैक खाया था, जिससे यह घातक प्रतिक्रिया हुई.
टिमोथी की याद में उनकी फ्रैटर्निटी ‘फाई कप्पा साई’ के दोस्तों ने ‘FARE’ (फूड एलर्जी रिसर्च एंड एजुकेशन) के लिए फंडरेजर शुरू किया है. इसका उद्देश्य खाद्य एलर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है. फंडरेजर पेज पर लिखा गया, “टिम्मी ने अपनी जिंदगी की एक खूबसूरत शुरुआत की थी. वह मेहनती, दयालु और अपने दोस्तों व परिवार के लिए बेहद खास था. उसकी मुस्कान और दूसरों को ध्यान से सुनने की आदत सभी को प्रिय थी.
टिमोथी की परवरिश साउथबोरो, मैसाचुसेट्स में हुई थी. उन्हें खेलों से गहरा लगाव था और वे अपने हाई स्कूल के दोस्तों, कजिन्स और यूनिवर्सिटी के फ्रैट ब्रदर्स के साथ समय बिताना पसंद करते थे. उनका अंतिम संस्कार 30 मई को ब्रूस्टर, मैसाचुसेट्स में हुआ. टिमोथी अपने माता-पिता, बहन, दादी और पूरे परिवार को पीछे छोड़ गए हैं.
टिमोथी की यादें उनके प्रियजनों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी. उनके दोस्तों और परिवार ने उनके सम्मान में FARE के माध्यम से दूसरों की मदद करने का संकल्प लिया है, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह के दर्द से न गुजरे.
ये भी पढ़ें: एलन मस्क के इस ऐलान से घबराए राष्ट्रपति ट्रंप! अमेरिका की राजनीति में होने जा रहा बड़ा उलटफेर?
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…