मनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu ने तलाक के 4 साल बाद एक्स-पति के नाम का हटाया टैटू? वीडियो में खुला राज

Samantha Ruth Prabhu Tattoo: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों राज निदिमोरु के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं. जाहिर है कि साल 2021 में उन्होंने एक्टर नागा चैतन्य से तलाक ले लिया था. इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि सामंथा ने एक्स पति की आखिरी और खास निशानी को भी खुद से दूर कर दिया है. ये निशानी कुछ और नहीं बल्कि नेक पर बना ‘YMC’ टैटू था, जिसे सामंथा ने बनवाया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने दो और टैटू बनवाए थे, जो उनके और नागा चैतन्य के प्यार का एक प्रतीक थे. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई?

वीडियो में खुला राज

हाल ही में सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह रेड लो-नेक गाउन में नजर आ रही हैं. जैसे ही वह कैमरे की तरफ मुड़ती हैं, लोगों की नजर उनके गले पर जाती है. लेकिन वहां उनका ‘YMC’ टैटू नजर नहीं आता. यही टैटू उन्होंने फिल्म ‘ये माया चेसावे’ के नाम पर बनवाया था, जिससे नागा चैतन्य और उनका रिश्ता शुरू हुआ था.

क्या वाकई हट गया टैटू?

वीडियो सामने आते ही फैंस में खलबली मच गई. एक यूजर ने लिखा, “सामंथा ने YMC टैटू हटवा दिया है.” दूसरे ने कहा, “गले पर कुछ नहीं दिख रहा.” हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी ब्रांड कैंपेन के लिए मेकअप या एडिटिंग से छुपाया गया होगा.

पहले भी गायब दिखा था टैटू

मई 2025 में एक यूजर्स ने पोस्ट में बताया था कि सामंथा की कलाई पर बना टैटू हल्का पड़ गया है. यह टैटू भी नागा चैतन्य के साथ उनका मैचिंग टैटू था. उस पर लिखा था, “Create your own reality”. अप्रैल 2022 में ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान एक फैन ने सामंथा से टैटू को लेकर सवाल पूछा था. जवाब में उन्होंने हंसते हुए कहा था, “मैं अपने छोटे से खुद को बस एक बात कहना चाहूंगी — कभी टैटू मत बनवाना. कभी नहीं!”

कैसे शुरू हुआ था रिश्ता?

सामंथा और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात 2010 में फिल्म ‘ये माया चेसावे’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. वहीं से दोस्ती, फिर प्यार और 2017 में शादी तक बात पहुंची. लेकिन 2020 के बाद दोनों अलग हो गए और 2021 में तलाक ले लिया. अब टैटू का गायब होना यही संकेत दे रहा है कि सामंथा ने बीते रिश्ते से जुड़ी हर निशानी खुद से पूरी तरह हटा दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

11 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

23 minutes ago

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

46 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

46 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

46 minutes ago