India-Pakistan Tensions: भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम लागू होने की खबरों के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में सोशल मीडिया पर बड़ी अफवाहें फैल गई हैं. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के शीर्षक से वायरल हुए एक लेटर में 10 मई 2025 को एक सनसनीखेज दावा किया है.
कथित तौर पर पीटीआई के लेटर में कहा गया है कि- इमरान खान की हत्या की साजिश रची गई है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इमरान खान अब जिंदा नहीं हैं.
पीटीआई के शीर्षक से वायरल हुए एक लेटर में कहा गया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो वर्तमान में जेल में हैं, की हत्या की साजिश रची जा रही है. पीटीआई के केंद्रीय सचिवालय से जारी पत्र में कहा गया कि पाकिस्तानी सेना के कुछ तत्व भारत के साथ बढ़ते तनाव का हवाला देकर इमरान खान को खत्म करने की योजना बना रहे हैं. पत्र में दावा किया गया कि जेल पर विस्फोटकों से हमला कर इसे भारतीय सेना का हमला बताया जा सकता है, जो लोकतंत्र और सच पर हमला होगा.
इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इमरान खान को जेल में हिरासत रखे जाने का दावा किया. मंत्रालय ने कहा, “अफवाहों के बीच हमें सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं. इस घटना की जांच चल रही है.” सरकार ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि वे इसकी पारदर्शी जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संगठनों के साथ मिलकर काम करेंगे. मंत्रालय ने लोगों से शांति बनाए रखने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.
सोशल मीडिया पर इमरान खान की मौत की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. कुछ दिनों पहले उनके जेल में शारीरिक और यौन शोषण की खबरें भी वायरल हुई थीं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. पीटीआई ने लोगों से अपने नेता की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने और साजिशकर्ताओं को बेनकाब करने की अपील की है.
यह भी पढ़िए: भारत के ड्रोन हमलों से दुश्मन की नींद उड़ी— यूं दावे बदलते रहे पाकिस्तानी, दुनिया में उड़ रहा मजाक
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…