अमेरिकी अरबपति एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप
अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वन बिग ब्यूटीफुल बिल की फिर से कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इस बिल को पागलपन करार देते हुए इसे टैक्स भरने वाले आम नागरिकों के लिए बोझ बताया. इसके अलावा मस्क ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी कि अगर इस बिल को सीनेट की तरफ से मंजूरी दी जाती है, तो फिर वह उसके अगले दिन एक नई पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम ‘अमेरिका पार्टी’ होगा.
बता दें कि यह बिल ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की प्रमुख नीतियों में एक है, जिसमें डिफेंस, ऊर्जा और बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए बडडे बजट की मांग की गई है, लेकिन पोषण और हेल्थ सेवाओं में कटौती करने का भी प्रावधान रखा गया है. कांग्रेस के बजट कार्यालय ने बताया कि आगामी 10 सालों में बिल राष्ट्रीय घाटे को करीब 3.3 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ा देगा.
एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बिल की आलोचना की, जिसमें उन्होंने लिखा “यह पिग पार्टी है.” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, यह विधेयक 5 ट्रिलियन डॉलर की रिकॉर्ड ऋण सीमा बढ़ाता है. यह स्पष्ट है कि हम अब एक पार्टी वाले देश में रहते हैं- ‘पॉर्की पिग पार्टी’! अब समय आ गया है एक ऐसी नई पार्टी का जो वाकई लोगों की परवाह करती हो.”
यह भी पढ़ें- ‘ओबामा ने ईरान को बहुत कुछ दिया, मैं नहीं देने वाला’, ईरानी नेताओं की तल्ख टिप्पणियों से नाराज डोनाल्ड ट्रंप का बयान
एलन मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं, खासकर हाउस फ्रीडम कॉकस के चेयरमैन एंडी हैरिस पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा, “अगर आप सरकारी खर्च कम करने के नाम पर चुने गए हैं और फिर सबसे बड़ी कर्ज सीमा बढ़ाने वाले बिल के लिए वोट करते हैं, तो आपको शर्म आनी चाहिए.”
एलन मस्क ने चेतावनी भरे लहजे में ट्रंप को बता दिया है कि अगर बिल पास हुआ, तो उसके अगले दिन नई पार्टी बनाऊंगा. उन्होंने कहा-हमें डेमोक्रेट-रिपब्लिकन के इस यूनिपार्टी सिस्टम का विकल्प चाहिए, जिससे आम जनता की आवाज उठ सके.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…