Canada News: कनाडा के शांत प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया का छोटा सा शहर टम्बलर रिज मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां के एक सेकेंडरी हाईस्कूल में हुई भीषण गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है. हमले में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों में छात्र शामिल हैं या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.
हादसा (Canada School Shooting) टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां कक्षा 7 से 12 तक के करीब 175 छात्र पढ़ते हैं. पुलिस के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:20 बजे (भारतीय समयानुसार रात करीब 2 बजे) स्कूल में फायरिंग की सूचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां अफरा-तफरी मची थी. स्कूल के अंदर कई लोग मृत और घायल हालत में मिले.
पुलिस को एक संदिग्ध का शव भी मिला है, जिसे हमलावर माना जा रहा है. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक, उसके शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान मिले हैं. यानी हमलावर ने गोलीबारी के बाद खुद को भी खत्म कर लिया.
RCMP के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर केन फ्लॉयड ने बताया कि हालात बेहद गंभीर थे. हमलावर के अलावा 6 और लोग स्कूल के अंदर मृत पाए गए. एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. दो गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से बड़े अस्पताल भेजा गया है. करीब 25 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय मेडिकल सेंटर में चल रहा है.
ये भी पढ़ें: इंजन फेल, पंख टूटे…टेकऑफ करते ही धड़ाम से गिरा विमान; कैसे बची सभी 55 लोगों की जान? देखें सोमालिया का वीडियो
इलाके के नेता लैरी न्यूफेल्ड ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं और अपने घरों में सुरक्षित रहें. वहीं, ब्रिटिश कोलंबिया की पब्लिक सेफ्टी मंत्री नीना क्रिगर ने इसे ‘दिल दहला देने वाली’ घटना बताया है. एहतियात के तौर पर टम्बलर रिज के एलीमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को पूरे हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है. पुलिस ने अब इलाके से इमरजेंसी अलर्ट हटा लिया है और कहा है कि अब आम लोगों को कोई खतरा नहीं है.
Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…
उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…
Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…
Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…
Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…
एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…