Somalia Plane Crash: मंगलवार को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ, जिसका अंत किसी चमत्कार से कम नहीं रहा. अदन अद्दे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Aden Adde International Airport) से उड़ान भरने के महज 15 मिनट बाद ही स्टार स्काई एयरलाइंस (Star Sky Airlines) का एक यात्री विमान क्रैश हो गया. विमान में 50 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स समेत कुल 55 लोग सवार थे. गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी की भी जान नहीं गई और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया.
हवा में ही जवाब दे गए इंजन (Somalia Plane Crash News)
विमान मोगादिशु से गुरिएल शहर के लिए रवाना हुआ था. टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजन और पंखों ने काम करना बंद कर दिया था. पायलट ने स्थिति को भांपते हुए विमान को वापस एयरपोर्ट लाने की कोशिश की, लेकिन कंट्रोल खोता देख उसने सूझबूझ दिखाई. रनवे पर क्रैश होने से बचने के लिए उसने विमान को एयरपोर्ट की पश्चिमी दीवार से सटे समुद्र तट की ओर मोड़ दिया.
Update from AV Herald:
– Aircraft [Reg. “6O-YAS”] had tech issue on climbout, opted to turn back. After landing, on rollout, plane “veered off runway, went down a cliff, and came to a stop at the beach”. Again, no injuries reported. Enquiry ongoing. https://t.co/w5paQYqqaq pic.twitter.com/USaKd1gQ4J
— Air Safety #OTD by Francisco Cunha (@OnDisasters) February 10, 2026
पेट के बल गिरा विमान (Somalia Plane Crash Video)
विमान समुद्र किनारे रेत और उथले पानी में पेट के बल गिर गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के पंख टूटकर अलग हो गए और वह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसा होते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. डर था कि फ्यूल लीक होने से आग न लग जाए, लेकिन राहत बचाव दल ने फुर्ती दिखाते हुए सभी 55 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद यूनुस की हवा निकली! BNP या जमात… किसके साथ बांग्लादेश की जनता? जानें ओपिनियन पोल के आंकड़े
हादसे के बाद अदन अद्दे एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया. सोमाली सिविल एविएशन अथॉरिटी (SCAA) ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री खुद टूटे हुए विमान से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


