एलन मास्क(दाएं) एप्पल लोगो(बाएं)
Apple Vs Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर इंसान और हाल में बने ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसकी वजह से टेक कम्पनियों में भूचाल सा आ गया है. एलन मस्क का ट्वीट ऐप स्टोर में सख्त नियम और कण्ट्रोल को लेकर था. उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि आईफोन के निर्माताओं ने ट्विटर को एप्पल ऐप से हटाने की धमकी दी है.
मस्क ने ट्वीट किया था कि ऐप स्टोर के माध्यम से एप्पल द्वारा जो 30% शुल्क लिया जा रहा है वो बेईमानी है. मस्क के ट्वीट्स की एक सीरीज में एक मीम शेयर किया जा रहा है जिसमे उनके पहले नाम के साथ एक कार का मीम शामिल था, जो “30% भुगतान करें” की ओर आगे बढ़ने के बजाय “गो टू वॉर” लेबल वाले हाईवे ऑफ-रैंप पर घूम रहा था. मस्क ने आगे लिखा ,ट्विटर को ऐप से हटाने की धमकी दी गई है लेकिन हमे कारण नहीं बताया गया है.
एप्पल और गूगल दोनों को अपने ऐप स्टोर पर हानिकारक या अपमानजनक कंटेंट को मॉडरेट करने के लिए सोशल नेटवर्किंग सेवाओं की जरुरत है. मस्क खुद को “फ्री स्पीच” का समर्थक बताते हुए कहते हैं कि कानून के दायरे में ट्विटर पर हर तरह के कंटेंट को अनुमति दी जानी चाहिए. उन्होंने आगे लिखा “फ्री स्पीच पर ट्विटर फाइलें” प्रकाशित करने की योजना बनाई गई है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा कौन सा डेटा है जो लोगों के साथ शेयर किया जा सके.
एलन मस्क एप्पल के सीईओ टिम कुक को टैग करते हुए ट्वीट करते हैं , “क्या वे अमेरिका में फ्री स्पीच से नफरत करते हैं?”. मस्क ने एप्पल पर यह भी आरोप लगाया कि एप्पल अब ज्यादातर विज्ञापन ट्विटर पर नहीं देता है.
यह भी पढ़ें–Elon Musk: एलन मस्क लांच करने वाले हैं अपना मोबाइल फोन? जानिए क्यों हो रही है चर्चा
ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने इसमें कई सारे बदलाव किये हैं, उन्होंने सबसे पहले बड़े पैमाने पर छटनी की और फिर पेड सर्विस को शुरू कर दिया. इसके साथ ही एलन मास्क ने ट्विटर पर कंटेंट से जुड़े कई तरह के बदलाव करने की भी योजना बनाई है.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति सहित कई लोगों के अकाउंट को भी रिस्टोर कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…