Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Apple Vs Elon Musk: क्या iPhone मेकर ने ऐप स्टोर से Twitter को हटाने की दी धमकी? एलन मस्क ने ट्वीट ने मचाई हलचल

Elon Musk: मस्क खुद को “फ्री स्पीच” के समर्थक बताते हुए कहते हैं कि कानून के दायरे में ट्विटर पर हर तरह के कंटेंट को अनुमति दी जानी चाहिए. लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा कौन सा डेटा है जो लोगों के साथ शेयर शेयर किया जा सके.

एलन मास्क(दाएं) एप्पल लोगो(बाएं)

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

Apple Vs Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर इंसान और हाल में बने ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसकी वजह से टेक कम्पनियों में भूचाल सा आ गया है. एलन मस्क का ट्वीट ऐप स्टोर में सख्त नियम और कण्ट्रोल को लेकर था. उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि आईफोन के निर्माताओं ने ट्विटर को एप्पल ऐप से हटाने की धमकी दी है.

मस्क ने ट्वीट किया था कि ऐप  स्टोर के माध्यम से एप्पल द्वारा जो 30% शुल्क लिया जा रहा है वो बेईमानी है. मस्क के ट्वीट्स की एक सीरीज में एक मीम शेयर किया जा रहा है जिसमे उनके पहले नाम के साथ एक कार का मीम शामिल था, जो “30% भुगतान करें” की ओर आगे बढ़ने के बजाय “गो टू वॉर” लेबल वाले हाईवे ऑफ-रैंप पर घूम रहा था. मस्क ने आगे लिखा ,ट्विटर को ऐप से हटाने की धमकी दी गई है लेकिन हमे कारण नहीं बताया गया है.

एप्पल और गूगल दोनों को अपने ऐप स्टोर पर हानिकारक या अपमानजनक कंटेंट को मॉडरेट करने के लिए सोशल नेटवर्किंग सेवाओं की जरुरत  है. मस्क खुद को “फ्री स्पीच” का समर्थक बताते हुए कहते हैं कि कानून के दायरे में ट्विटर पर हर तरह के कंटेंट को अनुमति दी जानी चाहिए. उन्होंने आगे लिखा “फ्री स्पीच पर ट्विटर फाइलें” प्रकाशित करने की योजना बनाई गई है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा कौन सा डेटा है जो लोगों के साथ शेयर किया जा सके.

एप्पल को ट्वीट

एलन मस्क एप्पल के सीईओ टिम कुक को टैग करते हुए ट्वीट करते हैं , “क्या वे अमेरिका में फ्री स्पीच से नफरत करते हैं?”. मस्क ने एप्पल पर यह भी आरोप लगाया कि एप्पल अब ज्यादातर विज्ञापन ट्विटर पर नहीं देता है.

यह भी पढ़ें–Elon Musk: एलन मस्क लांच करने वाले हैं अपना मोबाइल फोन? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

ट्विटर में कई बदलाव

ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने इसमें कई सारे बदलाव किये हैं, उन्होंने सबसे पहले बड़े पैमाने पर छटनी की और फिर पेड सर्विस को शुरू कर दिया. इसके साथ ही एलन मास्क ने ट्विटर पर कंटेंट से जुड़े कई तरह के बदलाव करने की भी योजना बनाई है.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति सहित कई लोगों के अकाउंट को भी रिस्टोर कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस  



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest