दुनिया

दिल्ली में अरब लीग और भारत ने की बैठक, आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

विदेश मंत्रालय में सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा ​​ने सोमवार को नई दिल्ली में अरब राजदूतों के साथ एक परामर्श बैठक की अध्यक्षता की. इसमें दोनों पक्षों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की गई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “सचिव (दक्षिण) ने सोमवार को नई दिल्ली में अरब राजदूतों के साथ एक परामर्श बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में भारत और अरब राज्य लीग के बीच सहयोग को और मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा हुई.”

बता दें कि भारत के अरब राज्य लीग (LAS) बनाने वाले देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. एलएएस को अरब लीग भी कहा जाता है. ये संबंध काफी पुराने समय से चले आ रहे हैं, जब व्यापारी, विद्वान और राजनयिक अक्सर अरब सागर और भारत को पश्चिम एशिया और अरब प्रायद्वीप से जोड़ने वाले स्थलीय मार्गों से ज्ञान और व्यापार का आदान-प्रदान करते थे. भाषा और धर्म के संबंधों के माध्यम से एक साझा सांस्कृतिक विरासत इन ऐतिहासिक संबंधों को ऊर्जा प्रदान करती रहती है.

भारत के व्यापारिक रास्तों के लिए संबंध अहम

अरब लीग की स्थापना 1945 में काहिरा में हुई थी, जिसमें शुरुआत में इन देशों के विभिन्न हितों को बढ़ावा देने के लिए सात सदस्य थे. वर्तमान में लीग में अरब जगत के 22 सदस्य देश हैं, जिनमें उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के देश शामिल हैं. अरब लीग के देश भारत के विस्तारित पड़ोस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

भारत इस क्षेत्र के साथ अपने संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर साझा विचार और मजबूत आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंध भारत-अरब संबंधों की नींव हैं. भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार स्वेज नहर, लाल सागर और अदन की खाड़ी से होकर गुजरता है, जो इन संबंधों को और भी महत्वपूर्ण बनाता है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहां भारत आज प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वैश्विक व्यापार गतिशीलता के भविष्य को आकार देने की अपार क्षमता वाला एक वैश्विक खिलाड़ी है. वहीं एलएएस और उसके सदस्य देश अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे और आर्थिक साझेदारी के कई अवसर प्रदान करेंगे.


ये भी पढ़ें: दावों के सरताज डोनाल्ड ट्रंप! भारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध पर दिया बयान; कोई सीक्रेट या ओपन ट्रुथ?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago