दुनिया

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर Israel ने दी प्रतिक्रिया, इजरायली महावाणिज्यदूत बोले – जो हो रहा है, स्वीकार नहीं किया जा सकता

मुंबई में इजरायली महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने शनिवार को बांग्लादेश में जारी हिंसा की निंदा की और वहां सताए जा रहे हिंदुओं के प्रति एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने कहा, “वहां जो हो रहा है, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है.” शोशनी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के सामने आ रही चुनौतियों का समाधान करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया.

हिंदुओं पर हो रहे हमले

बांग्लादेश में अगस्त 2024 में तत्कालीन पीएम शेख हसीना को बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते देश छोड़कर भारत आने पर मजबूर होना पड़ा था. इसके बाद से बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों विशेष तौर पर हिंदुओं के खिलाफ कथित हमलों की कई खबरें सामने आई हैं. मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में स्थापित अंतरिम सरकार पर अल्पसंख्यकों को सुरक्षा न दे पाने के आरोप लगते रहे हैं.

कोब्बी शोशनी ने क्या कहा?

इजरायली महावाणिज्यदूत ने कहा, “हम समझते हैं कि बेटियों और बच्चों की हत्या और उनका कत्ल अपराधियों द्वारा किया जाना कैसा होता है.” उन्होंने हाल ही में दोनों समुदायों पर पड़ने वाली त्रासदियों का जिक्र किया.

विश्व हिंदू आर्थिक मंच (डब्ल्यूएचईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए, शोशनी ने इजरायल और बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के प्रति आभार व्यक्त किया.

हमास के हमले को किया याद

शोशनी ने कहा, “हम 7 अक्टूबर, 2023 को जो कुछ भी हमारे साथ हुआ, उसे कभी नहीं भूलेंगे.” उन्होंने आतंकवाद से निपटने में एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला, क्योंकि भारत और इजरायल दोनों ने सुरक्षा और उग्रवाद से संबंधित अपनी चुनौतियों में समानताएं साझा की हैं.

यह भी पढ़ें- क्या Bangladesh एक और तख्तापलट की ओर बढ़ रहा है?

इजरायली राजनयिक ने भारत को ‘एशिया में इजरायल का सबसे बड़ा दोस्त’ बताया और इस देश की जीवंत संस्कृति और वैश्विक समाज में महत्वपूर्ण योगदान की तारीफ की. उन्होंने दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

28 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

32 minutes ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

46 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

1 hour ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago