Hindu Murder In bangladesh: बांग्लादेश अब हिंदुओं के लिए नर्क बनता जा रहा है. पिछले 2 हफ्ते के अंदर तीसरे हिंदू की हत्या का मामला सामने आया है. यह वारदात मैमनसिंह जिले में हुई है. जहां एक कपड़ा फैक्ट्री के अंदर हिंदू कर्मचारी की गोली मार दी गई. जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना सोमवार लगभग 7 बजे शाम की है. जहां भालुका उपजिला की सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में काम कर रहे हिंदू कर्मचारी बजेंद्र बिस्वास (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. इस मामले में पुलिस ने नोमान मिया (29 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी दोनों ही फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों में किसी बात को लेकर बातचीत हुई, तभी अचानक नोमान मिया ने बजेंद्र पर शॉटगन तानकर बंदूक चला दी. जिससे उसकी मौत हो गई.
बांग्लादेश में पिछले 2 हफ्ते में 3 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है. 18 दिसंबर को ढाका के पास एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास के खिलाफ भीड़ ने इशनिंदा का आरोप लगाकर पहले पीट-पीटकर मार डाला, फिर उसे पेड़ से लटकाकर आग लगाकर जला दिया था.
दरअसल बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया गया कि दीपू चंद्र दास ने फेसबुक पर एक ऐसी टिप्पणी की जिससे मुस्लिम कट्टरपंथियों की भावनाएं आहत हो गई. जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस की जांच में पता चला कि भीड़ के द्वारा किया गया दावा झूठा और बेबुनियाद था.
ये भी पढ़ें- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है भारत! पीएम मोदी ने साझा किया ‘विकसित भारत’ का नया रोडमैप
वहीं 24 दिसंबर बुधवार की रात 11 बजे राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान अमृत मंडल उर्फ सम्राट के तौर पर हुई.
पुलिस के मुताबिक भीड़ ने अमृत की हत्या जबरन वसूली के मामले में की थी. उसके खिलाफ पांगशा पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज थे. जिसमें एक मामला हत्या का भी था.
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ ये हिंसा स्टूडेंट लीडर उस्मान हादी की हत्या के बाद उपजी है. इंकलाब मंच के लीडर 32 साल के उस्मान बिन हादी की ढाका में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वो शेख हसीना सरकार के खिलाफ संघर्ष करने वाले चुनिंदा स्टूडेंट लीडर्स में से एक थे. उस्मान को भारत विरोधी के रूप में जाना जाता था.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…