बांग्लादेश छात्र आंदोलन की फाइल फोटो
Bangladesh Students Protest: पिछले कुछ दिनों से शांत बड़े बांग्लादेश में एक बार फिस से आंदोलन की आग सुलगने लगी है. इस बार भी छात्रों ने मोर्चा उठाया है. हालांकि, यह विरोध किसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए नहीं बल्कि, अपने लिए सुविधाओं की मांग को लेकर है. रवींद्र विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए विकास परियोजना प्रस्ताव (डीपीपी) की मंजूरी और पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने ढाका-उत्तरी जिलों के रेलमार्ग पर धरना देकर ट्रैक जाम कर दिया. इससे आठ ट्रेनें रास्ते में ही रुक गईं.
बांग्लादेश के सुबह 9 बजे (स्थानीय समय) सिराजगंज जिले के उल्लापाड़ा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए इस आंदोलन के कारण ढाका और पश्चिमी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क बाधित हो गया. फंसी ट्रेनों में सिल्क सिटी, चिलहाटी, रंगपुर, एकोटा, धूमकेतु, कुरिग्राम, चित्रा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल हैं. पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक फरीद अहमद ने बताया कि हालांकि अभी तक ट्रेन संचालन का शेड्यूल प्रभावित स्तर पर नहीं पहुंचा है.
छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की स्थापना हुए नौ साल और स्थायी कैंपस की घोषणा हुए आठ साल बीत चुके हैं, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. इसके चलते छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को शैक्षणिक गतिविधियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि कैंपस निर्माण कार्य शुरू और पूरा होने तक वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे.
ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों के बाद अब कबूतरों पर एक्शन! हाईकोर्ट ने बरकरार रखी रोक, BMC को क्यों लगाई फटकार?
इससे पहले रविवार को छात्रों ने हाटीकुमरुल गोलचत्तर पर हाईवे जाम कर सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने बुधवार को रेलवे ट्रैक जाम कर दिया. सोमवार को भी छात्रों ने अस्थायी कैंपस में सीमित जगह के कारण नवागंतुक छात्रों का स्वागत समारोह हाईवे पर आयोजित कर विरोध दर्ज कराया था.
रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में छात्रों ने जनवरी 19 से 30 के बीच भी छात्रों ने लगातार हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सरकार ने आश्वासन देकर आंदोलन को अस्थायी रूप से खत्म कराया था. लेकिन डीपीपी को अब तक मंजूरी न मिलने से छात्रों ने 26 जुलाई को रवींद्र विश्वविद्यालय दिवस के बहिष्कार के साथ फिर से विरोध शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: ओवैसी की चेतावनी से कांप जाएंगे शहबाज शरीफ! पाकिस्तान को दी ‘बकवास’ बंद करने की नसीहत, बोले- वरना…
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…