दुनिया

24 करोड़ पाकिस्तानियों में 4 करोड़ भिखारी..? इस SM इन्फ्लुएंसर का दावा- PAK में चलती है 42 बिलियन डॉलर की ‘भीख-इंडस्ट्री’

Begging Industry of Pakistan: पाकिस्‍तानी नेताओं की गीदड़ भभकियों के बीच पाकिस्तान की आर्थिक हालत का बड़ा चौंकाने वाला सच सामने आया है. इस्‍लामिक मुल्‍क के रूप में स्‍थापित हुआ पाकिस्‍तान, अब दुनिया में आतंक फैलाने और भिखारियों की वजह से बदनाम हो चुका है. पाकिस्‍तानी भिखारियों की संख्‍या लाख-दो लाख नहीं, बल्कि 2-3 करोड़ से भी ज्‍यादा पहुंच गई है.

अभी सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बताया गया है कि पाकिस्तान में करीब 4 करोड़ लोग भीख मांगते हैं, और उनकी यह ‘भीख इंडस्ट्री’ सालाना करीब 42 अरब डॉलर (117 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये) की हो चुकी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

पाकिस्तानी रेडियो जॉकी/पॉडकास्टर का यह वीडियो एक राइ​ट-विंग भारतीय विचारक ऋषि बागरी (Rishi Bagree) ने X (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया. जिसमें वह शख्स कहता है कि पाकिस्तान में लगभग 38 मिलियन यानी 3.8 करोड़ लोग पेशेवर रूप से भीख मांगते हैं. यह आंकड़ा पाकिस्तान की कुल जनसंख्या (करीब 24-25 करोड़) का लगभग 15% है.

भीख मांगने की 42 अरब डॉलर की ‘इंडस्ट्री’

वीडियो में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में भीख मांगने से जो कुल धनराशि जुटती है, वह सालाना 117 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये के बराबर है. डॉलर में यह करीब 42 बिलियन बनती है. इस आंकड़े को लेकर वीडियो में कहा गया कि यह रिपोर्ट पाकिस्तान के प्रमुख अखबार Dawn, Economic Times और अंतरराष्ट्रीय अखबारों में छपी है.

सोशल मीडिया पर आ रहीं खूब प्रतिक्रियाएं

पाकिस्तान में कई करोड़ भिखारी होने की जानकारी मिलने पर भारत में सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया हो रही है. बहुत-से यूजर्स पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली पर तंज कस रहे हैं. एक यूजर रौनक त्रिपाठी ने कहा, “पाकिस्तान के नेता भारत को परमाणु बम की धमकी देते हैं, लेकिन अपने देश की गरीबी नहीं दिखाते.”

एक अन्य यूजर अवंतिका ने लिखा, “जिस देश में खाने को रोटियां नहीं हैं, वहां जंग की डींगें हांकना हास्यास्पद है.”

भारत में हमले कराता रहता है पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान के आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को ही जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में भीषण आतंकी हमला किया, उन्‍होंने यहां 26 पर्यटकों की हत्‍या कर डाली. इस आतंकी हमले के बाद भारत-पाक संबंध पहले से अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान की आर्थिक हालत को लेकर इस तरह के खुलासे भारत में पाकिस्तान के खिलाफ जनमत को और मजबूत करते हैं. युद्ध की धमकियों के बीच भी जब देश की जनता दो वक्त की रोटी को मोहताज हो, तो ऐसे दावे पाक-हुकूमत की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हैं.

यह भी पढ़िए: भारत के डर से पाकिस्तानी PM की तबियत हुई खराब? इस लेटर में दावा- हॉस्पिटल में भर्ती हैं शहबाज

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

महुआ मोइत्रा के काफिले पर फेंके अंडे, महिलाओं ने गाड़ी पर झाड़ू से किया हमला; लगे ‘गो बैक’ के नारे

Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के काफिले को…

12 minutes ago

मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दिसंबर को करेगा सुनवाई

मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 9 या…

25 minutes ago

‘पांच विश्वविद्यालयों वाला जिला बना गोरखपुर…’ सीएम योगी ने रखी नई नॉलेज कैपिटल की आधारशिला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी…

30 minutes ago

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 792 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से…

43 minutes ago