Begging Industry of Pakistan: पाकिस्तानी नेताओं की गीदड़ भभकियों के बीच पाकिस्तान की आर्थिक हालत का बड़ा चौंकाने वाला सच सामने आया है. इस्लामिक मुल्क के रूप में स्थापित हुआ पाकिस्तान, अब दुनिया में आतंक फैलाने और भिखारियों की वजह से बदनाम हो चुका है. पाकिस्तानी भिखारियों की संख्या लाख-दो लाख नहीं, बल्कि 2-3 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है.
अभी सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बताया गया है कि पाकिस्तान में करीब 4 करोड़ लोग भीख मांगते हैं, और उनकी यह ‘भीख इंडस्ट्री’ सालाना करीब 42 अरब डॉलर (117 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये) की हो चुकी है.
Pakistan known for Professional beggars in the world 🤣🤣🤣
— Vicky kalludi (@vickykalludi) April 29, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
पाकिस्तानी रेडियो जॉकी/पॉडकास्टर का यह वीडियो एक राइट-विंग भारतीय विचारक ऋषि बागरी (Rishi Bagree) ने X (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया. जिसमें वह शख्स कहता है कि पाकिस्तान में लगभग 38 मिलियन यानी 3.8 करोड़ लोग पेशेवर रूप से भीख मांगते हैं. यह आंकड़ा पाकिस्तान की कुल जनसंख्या (करीब 24-25 करोड़) का लगभग 15% है.

भीख मांगने की 42 अरब डॉलर की ‘इंडस्ट्री’
वीडियो में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में भीख मांगने से जो कुल धनराशि जुटती है, वह सालाना 117 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये के बराबर है. डॉलर में यह करीब 42 बिलियन बनती है. इस आंकड़े को लेकर वीडियो में कहा गया कि यह रिपोर्ट पाकिस्तान के प्रमुख अखबार Dawn, Economic Times और अंतरराष्ट्रीय अखबारों में छपी है.
सोशल मीडिया पर आ रहीं खूब प्रतिक्रियाएं
पाकिस्तान में कई करोड़ भिखारी होने की जानकारी मिलने पर भारत में सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया हो रही है. बहुत-से यूजर्स पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली पर तंज कस रहे हैं. एक यूजर रौनक त्रिपाठी ने कहा, “पाकिस्तान के नेता भारत को परमाणु बम की धमकी देते हैं, लेकिन अपने देश की गरीबी नहीं दिखाते.”
एक अन्य यूजर अवंतिका ने लिखा, “जिस देश में खाने को रोटियां नहीं हैं, वहां जंग की डींगें हांकना हास्यास्पद है.”
When the Prime Minister of Pakistan himself is a beggar what would the country do pic.twitter.com/rtjky4d5un
— KarmaYogi (@karma2moksha) April 29, 2025
Khan sir ….. also has some words for this BHIKHARISTAN/ ATANKISTAN . pic.twitter.com/qQjPfsmMbu
— #INDIC DR Shetty 🇮🇳 (@IndicDoc) April 29, 2025
भारत में हमले कराता रहता है पाकिस्तान
पाकिस्तान के आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भीषण आतंकी हमला किया, उन्होंने यहां 26 पर्यटकों की हत्या कर डाली. इस आतंकी हमले के बाद भारत-पाक संबंध पहले से अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान की आर्थिक हालत को लेकर इस तरह के खुलासे भारत में पाकिस्तान के खिलाफ जनमत को और मजबूत करते हैं. युद्ध की धमकियों के बीच भी जब देश की जनता दो वक्त की रोटी को मोहताज हो, तो ऐसे दावे पाक-हुकूमत की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हैं.
यह भी पढ़िए: भारत के डर से पाकिस्तानी PM की तबियत हुई खराब? इस लेटर में दावा- हॉस्पिटल में भर्ती हैं शहबाज
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
