बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार रात को पाकिस्तान की सेना और सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला करते हुए बलूचिस्तान के मस्तुंग इलाके में Levies Force के कई ठिकानों पर कब्जा कर लिया. संगठन ने दावा किया है कि उनके “freedom fighters” ने वली खान पुलिस स्टेशन और क्वेटा-कराची हाईवे पर स्थित एक लेवीज पोस्ट पर नियंत्रण कर लिया.
BLA द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मस्तुंग में हुए इस हमले में लेवीज बल के छह सदस्यों को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उनकी बलूच पहचान के आधार पर शर्तों के साथ रिहा कर दिया गया. हमलावरों ने पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया और वहां मौजूद सरकारी वाहनों को भी नष्ट कर दिया. इस दौरान छह हथियार भी जब्त किए गए.
हमले के दौरान एक अन्य स्क्वॉड ने क्वेटा-कराची मुख्य मार्ग पर एक चेकपोस्ट को जब्त करके लगभग एक घंटे तक ब्लॉकेड बनाए रखा. इस वजह से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई. BLA ने यह भी दावा किया कि रविवार रात को खड़कोचा क्षेत्र में पाकिस्तान की “कब्ज़ा करने वाली सेना” की एक पोस्ट पर भी हमला किया गया. यह मुठभेड़ लगभग 20 मिनट तक चली, जिसमें ऑटोमैटिक और भारी हथियारों का इस्तेमाल हुआ. संगठन के मुताबिक, दो पाकिस्तानी सैनिकों को मौके पर ही मार गिराया गया, जबकि अन्य को भी घायलों और संपत्ति के नुकसान का सामना करना पड़ा.
इसके अतिरिक्त, BLA ने कहा कि उन्होंने 27 मई को मुहम्मद नबी खिलजी नामक व्यक्ति पर भी हमला किया, जिसे उन्होंने “कब्ज़ा करने वाली पाकिस्तानी सेना का एजेंट” बताया. यह हमला क्वेटा के GDA ग्राउंड में हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ. प्रेस रिलीज के अनुसार, मुहम्मद नबी तहरीक-ए-जवान-ए-पाकिस्तान और मार्खोर विंग क्वेटा से जुड़ा है और सेना की पैरोल पर रैलियों और जुलूसों का आयोजन करता था.
BLA प्रवक्ता जीयंद बलोच ने चेतावनी दी है कि “कब्ज़ा करने वाली सेना की पैरोल पर रैलियों और समारोहों का आयोजन करने वाले एजेंट हमारे सीधे निशाने पर होंगे.” उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे एजेंटों से दूरी बनाकर रखें ताकि जान-माल की हानि से बचा जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…