दुनिया

ट्रंप को मोदी-पुतिन की बैठक से बड़ा संदेश, रूस और भारत की दोस्ती को लेकर दोनों नेताओं ने दिया अहम बयान

Bilateral talks: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच एससीओ समिट से इतर तियानजिन में द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा हुई. बैठक में पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि “दिसंबर में आपके भारत आने का इंतजार भारतीय कर रहे हैं. भारत शांति का समर्थन करता रहेगा. मुश्किल हालात में भी भारत रूस के साथ है.”

वहीं राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि “पीएम मोदी से मिलकर हमें बहुत अच्छा लगा. हमारे बीच के रिश्ते बहुत मजबूत हैं. हम अपने प्रयासों को और तेज करेंगे. रूस के लिए भारत अहम साझेदार है. एकदूसरे का हर स्तर पर सहयोग बहुत जरूरी है.”

द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे हमेशा लगता है कि आपसे मिलना एक यादगार बैठक होती है. हमें कई विषयों पर जानकारी साझा करने का अवसर मिला है. हम लगातार संपर्क में रहे हैं. दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं. 140 करोड़ भारतीय इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है.”

यह भी पढ़ें- SCO Summit: पहलगाम हमले की सदस्य देशों ने की कड़ी निंदा, शहबाज शरीफ वैश्विक मंच पर हुए बेइज्जत, जानें, कैसे

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा करते रहे हैं. हम शांति के लिए हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे. संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा. यह पूरी मानवता की पुकार है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

4 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago