दुनिया

SCO Summit: पहलगाम हमले की सदस्य देशों ने की कड़ी निंदा, शहबाज शरीफ वैश्विक मंच पर हुए बेइज्जत, जानें, कैसे

PM Modi In China: चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन (SCO Summit) में सदस्य देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए.

SCO Summit में की गई पहलगाम हमले की निंदा

दरअसल, एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) में सदस्य देशों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. सदस्य देशों ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन खतरों का निजी या स्वार्थपूर्ण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाना पूरी तरह अस्वीकार्य है. सदस्य देशों ने आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने में संप्रभु राष्ट्रों और उनकी सक्षम संस्थाओं की अग्रणी भूमिका को मान्यता दी.

इस अवसर पर कहा गया कि सदस्य देश सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं. वे जोर देते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड अस्वीकार्य हैं. साथ ही, वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि वह आतंकवाद से मिलकर लड़े, जिसमें सीमापार आतंकियों की आवाजाही भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर पीएम मोदी का जीरो टॉलरेंस! SCO शिखर सम्मेलन में कहा- यह दहशत का घिनौना रूप

भारत के पहल को दी गई मान्यता

एससीओ बैठक में भारत की पहल को मान्यता दी गई. घोषणापत्र में ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम को समर्थन दिया गया. इसके अलावा, सदस्य देशों ने 3 से 5 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुए 5वें एससीओ स्टार्टअप फोरम के परिणामों का स्वागत किया. इस मंच ने वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों व इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग को गहराई देने में अहम भूमिका निभाई है.

साथ ही, 21 और 22 मई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 20वें एससीओ थिंक टैंक फोरम के आयोजन को सराहा गया. इसके अलावा, भारतीय विश्व मामलों की परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में स्थापित एससीओ अध्ययन केंद्र के सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को मजबूत करने में योगदान को मान्यता दी गई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

1 minute ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

10 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

18 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

20 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

22 minutes ago