दुनिया

PM मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ देगा ब्राजील, अल्वोराडा पैलेस में हुआ भव्य स्वागत

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा पर हैं. आज वहां राजधानी ब्रासीलिया में उनका अल्वोराडा पैलेस में भव्य स्वागत किया गया. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने उनके साथ ब्रासीलिया में प्रतिनिधिमंडल स्तर की महत्वपूर्ण वार्ता की.

पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की बातचीत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हुई. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ब्रिक्स, जलवायु परिवर्तन, और संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की. यह वार्ता पीएम मोदी की ब्राजील यात्रा के अहम पड़ावों में से एक रही.

भारतीय प्रधानमंत्री की 57 साल बाद राजकीय यात्रा

इस बीच एक बड़ी खबर आई, कि ब्राजील पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ प्रदान करेगा. यदि पीएम मोदी इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किए गए तो एक नया इतिहास रच जाएगा. 57 साल में वे पहले भारतीय पीएम हैं, जो ब्राजील की राजकीय यात्रा पर गए हैं. अब तक पीएम मोदी को दो दर्जन विदेशी पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

114 घोड़ों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर

न्‍यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीएम मोदी के स्‍वागत में 114 घोड़ों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पीएम मोदी का स्वागत अल्वोराडा पैलेस में गर्मजोशी से गले मिलकर किया. इस दौरान भारत और ब्राजील के राष्ट्रगान भी बजाए गए.

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी BRICS Summit में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे, रियो डी जेनेरियो में हुआ भव्य स्वागत

इससे पहले ब्रासीलिया के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत ‘बाटाला मुंडो’ बैंड की पारंपरिक अफ्रो-ब्राजीलियाई धुनों के साथ किया गया था. जहां पीएम मोदी ने कहा कि यह समूह सांबा-रेगे संगीत को वैश्विक मंच पर पहुंचाने का प्रयास कर रहा है. वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने ब्राजील गए थे. उसके बाद आज पीएम मोदी का स्वागत ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अल्वोराडा पैलेस में गर्मजोशी से गले मिलकर किया.

यह भी पढ़िए: रियो डी जेनेरियो में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर नृत्य पर भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का किया वेलकम, देखें वीडियो

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

13 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago