Khalistan movement in Canada
Khalistan movement in Canada: जून 2023 में मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का जिक्र करते हुए जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह एक ‘कनाडाई नागरिक’ था. ओटावा में हाउस ऑफ कॉमन्स में बोलते हुए जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे रॉ का हाथ हो सकता है. कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों की जानकारी जुटा रही हैं.
इससे पहले जुलाई में, जस्टिन ट्रूडो ने ब्रैम्पटन में खालिस्तानियों के परेड के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि कनाडा में ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ है. खालिस्तानियों ने परेड के दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का महिमामंडन किया था. कनाडा के प्रधानमंत्री ने तब कहा था, “हमारा एक अत्यंत विविधतापूर्ण देश है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे पास है, लेकिन हम हमेशा यह सुनिश्चित करेंगे कि हम हिंसा और उग्रवाद के सभी रूपों का मुकाबला कर सकें. ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा ने हिंसा और धमकियों को हमेशा बेहद गंभीरता से लिया है.” हालांकि, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद भारत ने कहा कि कनाडा द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं. भारत सरकार ने जोर-शोर से आतंकवादियों के निर्वासन का मुद्दा राजनयिक और सुरक्षा वार्ताओं के दौरान उठाया है.
बता दें कि खालिस्तानियों के लिए कनाडा शुरुआत से ही नरम रहा है. भारत की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ कनाडा की धरती से साजिश रची जाती रही हैं. निज्जर की मौत के बाद भी कनाडा में रहने वाले 21 खालिस्तानी आतंकी भारत सरकार के निशाने पर हैं. भारत सरकार ने सभी 21 खालिस्तानियों को वॉन्टेड घोषित कर रखा है. इन सभी ने कभी न कभी भारत के खिलाफ साजिश रची है. इनमें से किसी की पाकिस्तानी आतंकी से दोस्ती है तो किसी ने आतंकियों को हथियार सप्लाई किया है. साल 2018 में पंजाब के तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को आतंकियों की लिस्ट सौंपी थी.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज सिंह राशि के जातकों के करियर में रुके हुए…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में…