दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर के वक्‍त Rafale को ‘बदनाम’ करने के लिए चीन ने AI से बनवाई थीं फर्जी तस्वीरें, दुष्प्रचार में डूबा PAK

एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने भारतीय वायुसेना के नए लड़ाकू विमान ‘राफेल’ को बदनाम करने के लिए फर्जी कैंपेन चलाया था. अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई एक रिपोर्ट में बताया गया कि मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान सीमा संघर्ष (‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय की झड़प) के दौरान राफेल विमानों की बिक्री को बाधित करने के लिए चीन ने एक बड़ा दुष्प्रचार कैंपेन चलाया था. यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) की इस वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक बाजार में राफेल की साख को नुकसान पहुंचाना और अपने स्वदेशी जे-35 (J-35) लड़ाकू विमानों को बढ़ावा देना था.

AI और फेक अकाउंट्स का इस्तेमाल

रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने इस अभियान के लिए बड़े पैमाने पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी नकली तस्वीरों का इस्तेमाल किया. इन तस्वीरों में दावा किया गया था कि चीन के हथियारों ने भारत के राफेल जेट को नष्ट कर दिया है, और विमान का मलबा दिखाया गया था. चीनी दूतावास के अधिकारियों ने इन ‘सफलताओं’ का प्रचार करके अपने हथियारों की बिक्री को बढ़ावा देने की कोशिश की.

इंडोनेशिया की डील रोकने का प्रयास

इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला दावा यह भी किया गया है कि चीन के दूतावास अधिकारियों ने इंडोनेशिया को राफेल जेट खरीदने की चल रही डील को रोकने के लिए मना लिया था. आयोग ने इसे चीन की व्यापक ‘ग्रे जोन रणनीति’ का हिस्सा बताया, जिसके तहत वह सीधे सैन्य टकराव के बिना भू-राजनीतिक और आर्थिक फायदे हासिल करने की कोशिश करता है.

राफेल फ्रांस की दसॉ एविएशन द्वारा बनाया गया 2 इंजन वाला लड़ाकू विमान है. ये एक मिनट में 60,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है. इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है.

USCC रिपोर्ट में भारत का दावा सही

पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान छह भारतीय जेट गिराने का दावा किया था, लेकिन USCC की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के केवल तीन विमानों को नुकसान पहुंचा था, और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे सभी राफेल थे. भारतीय वायुसेना ने भी स्पष्ट किया था कि सभी राफेल विमान सुरक्षित हैं. यह रिपोर्ट चीन और पाकिस्तान के बढ़ते सैन्य सहयोग और चीन द्वारा अपने हथियारों को ‘युद्ध-परीक्षित’ बताने की अवसरवादी रणनीति को उजागर करती है.

‘Make In India’ को बढ़ावा: भारत में बनेगा राफेल लड़ाकू विमान की बॉडी, टाटा और डसॉल्ट की ऐतिहासिक साझेदारी

Also Follow Bharat Express on X

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

27 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago