दुनिया

“नो सीजफायर…नो डील”, थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री ने मचाई सनसनी

Thailand Cambodia Conflict: थाइलैंड और कंबोडिया संघर्ष के बीच अमेरिका की एंट्री हो गई है. थाइलैंड के विदेश मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा गया कि युद्धविराम पर थाइलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की.

थाइलैंड के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

“विदेश मंत्रालय यह सूचित करना चाहता है कि कुछ क्षण पहले, कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की और अनुरोध किया कि थाईलैंड और कंबोडिया तत्काल युद्धविराम पर सहमत हों. कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि थाईलैंड सैद्धांतिक रूप से युद्धविराम पर सहमत है.

थाईलैंड ने कंबोडिया पर परोक्ष रूप से किया हमला

इस दौरान थाईलैंड ने कंबोडिया पर परोक्ष रूप से हमला किया. थाईलैंड ने कहा,

हालांकि, थाईलैंड कंबोडियाई पक्ष की ओर से ईमानदार इरादे की अपेक्षा करता है. इसलिए, कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से अनुरोध किया कि वे कंबोडियाई पक्ष को सूचित करें कि थाईलैंड युद्धविराम और संघर्ष के अंतिम शांतिपूर्ण समाधान के उपायों और प्रक्रियाओं को सामने लाने के लिए जल्द से जल्द एक द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करना चाहता है.”

डोनाल्ड ट्रंप ने की बातचीत की पुष्टि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर थाइलैंड और कंबोडिया के प्रधानमंत्रियों से बातचीत की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर की है.

कंबोडिया के प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा,

“अभी-अभी कंबोडिया के प्रधानमंत्री से मेरी अच्छी बातचीत हुई और मैंने उन्हें थाईलैंड और उसके कार्यवाहक प्रधानमंत्री के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी दी. दोनों पक्ष तत्काल युद्धविराम और शांति चाहते हैं. वे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ‘व्यापारिक वार्ता’ पर भी वापस आना चाहते हैं, जो हमें लगता है कि तब तक अनुचित है जब तक लड़ाई बंद नहीं हो जाती. वे तुरंत मिलने, युद्धविराम और अंततः शांति स्थापित करने पर सहमत हुए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने दी व्यापार की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार की चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा,

दोनों देशों के साथ व्यापार करना सम्मान की बात थी. उनका एक लंबा और गौरवशाली इतिहास और संस्कृति है. उम्मीद है कि वे आने वाले कई वर्षों तक साथ मिलकर काम करेंगे. जब सब कुछ हो जाएगा और शांति स्थापित हो जाएगी, तो मैं दोनों देशों के साथ अपने व्यापारिक समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक हूं.”

ये भी पढ़ें- PM Modi in Maldives: राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव आने के लिए PM Modi को शुक्रिया कहा, भारत आने की भी जताई उम्मीद

वहीं, थाइलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“मैंने अभी-अभी थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से बात की है, और यह बहुत अच्छी बातचीत रही. कंबोडिया की तरह थाईलैंड भी तत्काल युद्धविराम और शांति चाहता है. अब मैं यह संदेश कंबोडिया के प्रधानमंत्री को वापस भेजूंगा. दोनों पक्षों से बात करने के बाद, युद्धविराम, शांति और समृद्धि स्वाभाविक प्रतीत होती है. हम जल्द ही देखेंगे.”

क्या है मामला?

पिछले कुछ दिनों से थाइलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर भयंकर संघर्ष देखने को मिला है. दोनों तरफ से सेनाओं ने मोर्चा संभाल रखा है. थाईलैंड की गोलीबारी में कंबोडिया के 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं कंबोडिया की फायरिंग में थाईलैंड के 13 लोगों की मौत हो चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago