दुनिया

Donald Trump ने Elon Musk को दी धमकी, बोले ‘सब्सिडी कटौती की तो लौटना पड़ेगा दक्षिण अफ्रीका’

अमेरिका में कभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क एक-दूसरे के काफी करीब थे, लेकिन आज उन दोनों में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एलन मस्क को सब्सिडी कटौती की धमकी दी. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना पड़ सकता है.

जब से एलन मस्क ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ का विरोध जताया है तब से डोनाल्ड ट्रंप भी उनके खिलाफ आक्रामक नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “मुझे राष्ट्रपति पद के लिए सपोर्ट करने से बहुत पहले ही एलन मस्क को पता था कि मैं ईवी जनादेश के सख्त खिलाफ हूं. यह हास्यास्पद है और हमेशा मेरे कैंपेन का एक प्रमुख हिस्सा रहा है. इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन हर किसी को एक ईवी कार खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है.”

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को धमकी देते हुए कहा,”एलन मस्क को इतिहास में किसी अन्य इंसान से कहीं ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है. अगर सब्सिडी नहीं मिली तो एलन को शायद अपनी दुकान बंद करनी होगी और दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना होगा. बिना सब्सिडी के कोई और रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन संभव नहीं होगा.”

साथ ही उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डॉज) के कामकाज की जांच करने की बात की. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद एलन मस्क को यह डिपार्टमेंट सौंपा गया था.

आपको बता दें कि इससे पहले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने वन बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर कहा कि अगर यह विधेयक सीनेट में पास हुआ तो वे अगले ही दिन एक नई पार्टी बनाएंगे. उस पार्टी का नाम अमेरिकन पार्टी होगा. इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है और वापस दक्षिण अफ्रीका लौटने की बात कही,जहां के एलन मस्क मूल निवासी हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

39 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago