दुनिया

2016 से 2026 तक 4 बार बची डोनाल्ड ट्रंप की जान, जानें कब-कब और किसने और कहां किया हमला?

Attacks On Donald Trump: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCA) के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई वीआईपी मेहमान मौजूद थे. ट्रंप इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं. रात करीब 8:45 बजे (EDT) जब डिनर कार्यक्रम चल रहा था, तभी लॉबी से गोलियों की तेज और लगातार आवाजें आईं, जिसके बाद पूरे हॉल में भगदड़ मच गई.

शॉटगन के साथ घुसा था कोल टॉमस एलन (Donald Trump assassination attempt)

हिल्टन होटल में फायरिंग करने वाले इस शूटर की तस्वीरें सामने आ गई हैं. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया (टॉरेंस) के रहने वाले 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन (Cole Thomas Allen) के रूप में हुई है. FBI के मुताबिक, हमलावर के पास ‘शॉटगन’ थी और उसने डिनर के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी. इसी दौरान उसने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट पर सीधे फायरिंग कर दी.

गनीमत यह रही कि एजेंट ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे उसकी जान बच गई. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पेट के बल अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर लेटाकर दबोच रखा है.

ट्रंप ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हमले के तुरंत बाद हॉल को खाली करा लिया गया और नेशनल गार्ड के जवानों ने इमारत के अंदर मोर्चा संभाल लिया. ट्रंप ने व्हाइट हाउस पहुंचकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने अपनी सीक्रेट सर्विस और सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी की जमकर सराहना की. राष्ट्रपति ने बताया कि जिस एजेंट को गोली लगी, उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसे बचा लिया. ट्रंप ने यह भी बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे और उसने चेकपॉइंट पर हमला किया था. उन्होंने गिरफ्तार किए गए शूटर कोल टॉमस एलन को ‘मानसिक रूप से बीमार’ करार दिया है.

अब तक कितनी बार बचे डोनाल्ड ट्रंप? (donald Trump past attacks timeline)

यह पहला मौका नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप की जान लेने की कोशिश की गई है. 2016 से लेकर अब तक उन पर कई जानलेवा हमले हो चुके हैं.

  • 18 जून 2016 (लास वेगास, नेवादा): 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान, माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड नाम के एक ब्रिटिश नागरिक ने लास वेगास की एक रैली में ट्रंप को मारने की कोशिश की थी. उसने एक पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनने का प्रयास किया था, लेकिन उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
  • 13 जुलाई 2024 (बटलर, पेन्सिलवेनिया): एक चुनावी रैली के दौरान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने पास की एक इमारत की छत से ट्रंप पर स्नाइपर हमला किया था. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूकर निकल गई. इस हमले में एक दर्शक की मौत हो गई थी, जबकि सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया था.
  • 15 सितंबर 2024 (वेस्ट पाम बीच, फ्लोरिडा): ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलते समय 58 वर्षीय रयान वेस्ली राउत राइफल लेकर झाड़ियों में छिपा हुआ पाया गया था. सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उसे देख लिया और उस पर फायरिंग की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
  • 26 अप्रैल 2026 (वाशिंगटन डीसी): व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान वाशिंगटन के हिल्टन होटल में 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर ट्रंप पर हमले का प्रयास किया.

ये भी पढ़ें: क्या है कॉरेस्पॉन्डेंट डिनर? जहां डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में दनादन चली गोलियां, जानें 105 साल की परंपरा

हिल्टन होटल आमतौर पर आम लोगों के लिए खुला रहता है और सुरक्षा व्यवस्था मुख्य रूप से बॉलरूम तक सीमित रहती है. इसी वजह से लॉबी में सुरक्षा घेरा तोड़ने की यह घटना सामने आई. फिलहाल एफबीआई (FBI) और सीक्रेट सर्विस इस मामले की सघन जांच कर रही है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद हमलावर इतने हथियारों के साथ अंदर तक पहुंचने में कैसे कामयाब रहा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

56 seconds ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

31 minutes ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

6 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

7 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

7 hours ago