दुनिया

पाकिस्तान में हुआ ड्रोन हमला, खैबर पख्तूनख्वा का थाना बना निशाना; 30 दिन में 5 अटैक

Drone attack In Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित मिर्यान पुलिस स्टेशन पर शनिवार देर रात एक बार फिर ड्रोन हमला हुआ. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले एक महीने में इसी थाने को निशाना बनाकर यह पांचवां ड्रोन हमला है. पुलिस के अनुसार, इस बार भी उच्च ऊंचाई से उड़ रहे एक ड्रोन के माध्यम से हथियारबंद गोला-बारूद गिराया गया. हालांकि, हमले में किसी प्रकार की जनहानि या संरचनात्मक क्षति नहीं हुई. अधिकारियों ने स्वीकार किया कि ड्रोन इतनी ऊंचाई पर उड़ रहा था कि उसे गिराना संभव नहीं हो पाया.

पांचवां क्वाडकॉप्टर हमला

पुलिस ने बताया कि पिछले एक महीने में मिर्यान थाने पर यह पांचवां क्वाडकॉप्टर हमला है. इससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में आतंकियों द्वारा अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. बॉर्डर से लगे इस संवेदनशील इलाके में इन ड्रोन हमलों की बढ़ती घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के महीनों में ऐसे ड्रोन के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है.

सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद

हमले के बाद पूरे बन्नू क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है. इससे एक दिन पहले, शुक्रवार देर रात लक्की मरवत जिले के सेराई गंबीला थाने पर भी बड़ा आतंकी हमला हुआ था. इसमें करीब दर्जनभर आतंकवादियों ने थाने को चारों ओर से घेर लिया और हल्के व भारी हथियारों से हमला किया. सेराई गंबीला थाना पहले भी कई बार हमलों का शिकार हो चुका है. यह थाना पेशावर-कराची हाईवे के किनारे गंबीला नदी के पास स्थित है.

ये भी पढ़ें: क्या सच में सेना ने किया है म्यांमार में ड्रोन स्ट्राइक? ULFA-I के दावों की खुली पोल

क्या कह रही हैं सुरक्षा एजेंसियां?

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये हमले आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की नई रणनीति का हिस्सा हैं. इन घटनाओं से पहले 2 जुलाई को बाजौर जिले के फाटक मेला इलाके में एक शक्तिशाली आईईडी धमाके में चार लोगों की मौत हुई थी, जिनमें नवागाई के सहायक आयुक्त फैसल सुल्तान और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी शामिल थे. यह विस्फोट एक सरकारी काफिले को निशाना बनाकर उस समय किया गया था, जब वह नवागाई रोड से गुजर रहा था.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ नई जंग: घाटी से लोकल आतंकी लगभग खत्म, अब 65 विदेशी आतंकियों पर सुरक्षा बलों का फोकस

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…

7 minutes ago

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

55 minutes ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

1 hour ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

2 hours ago