भारत के पूर्व विदेश सचिव और वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए नामित किया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. जिसके बाद हर्षवर्धन ने भी पीएम मोदी और जेपी नड्डा का आभार जताया.
हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी और जेपी नड्डा का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह देश की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हैं और इस अवसर के लिए आभारी हैं.
हर्षवर्धन श्रृंगला ने लिखा —
“मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति का इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. देश की सेवा करने की मेरी सदैव इच्छा रही है और सेवानिवृत्ति के बाद भी मैंने इसमें कोई कमी नहीं आने दी. इस अवसर के लिए आभारी हूं और वादा करता हूं कि मैं जनता के लिए काम करूंगा, उनके साथ खड़ा रहूंगा और उनकी आवाज बनूंगा. मैं अपने देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास जारी रखूंगा.”
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर्षवर्धन श्रृंगला की तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक बेहतरीन राजनयिक, बुद्धिजीवी और रणनीतिक विचारक हैं. जेपी नड्डा ने भी श्रृंगला को बधाई देते हुए कहा कि उनके वैश्विक अनुभव से उच्च सदन को मूल्यवान दृष्टिकोण हासिल होगा.
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं को संविधान के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए हर्षवर्धन श्रृंगला के अलावा उज्ज्वल निकम, सी. सदानंदन मास्टर और मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया. इनमें से हर्षवर्धन श्रृंगला महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले हैं.
हर्षवर्धन का जन्म 1 मई 1962 को हुआ था. 1984 में वे IFS बने और 38 सालों तक अलग-अलग देशों में रहकर भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजस्थान के अजमेर के मेयो कॉलेज से पूरी करने के बाद दिल्ली का रुख किया, जहां उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की.
विदेश सेवा के दौरान उन्होंने अलग-अलग देशों में डिप्लोमेट के रूप में कार्य किया. साल 2014 से लेकर 2016 तक वे थाइलैंड में भारत के डिप्लोमेट रहे थे.
इसी प्रकार साल 2023 में हर्षवर्धन को भारत के जी-20 प्रेसीडेंसी के लिए चीफ कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया. उनकी देखरेख में जी-20 का सफल आयोजन देश के अलग-अलग राज्यों में हुआ.
पूरी खबर यहां पढिए- हर्षवर्धन श्रृंगला बनेंगे राज्यसभा सांसद
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…