दुनिया

ताइवान में भूकंप से तबाही, इमारतें ज़मीदोज़, पटरी से उतरी ट्रेन

ताइपे-  ताइवान के हुलिएन में आए भूकंप ने शहर में हर-तरफ तबाही मचा दी है. शनिवार को आए भूकंप के झटकों के बाद रविवार को एक बार फिर भूकंप ने शहर को हिला दिया. पूर्वी ताइवान के हुलिएन काउंटी में भूकंप के तेज झटकों से तीन मंजिला बिल्डिंग ज़मीदोज़ हो गई हैं. इस इमारत में कई लोगों अभी तक फंसे हुए हैं. जिन्हें सुरक्षित बचाने के लिए पुलिस की टीम राहत-बचाव के कार्य में जुटी हुई है.

भूकंप के झटकों के कारण पटरी से उतरी ट्रेन

ताइवान रेल प्रशासन के मुताबिक पूर्वी ताइवान में डोंगली स्टेशन पर ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए लेकिन राहत कि बात यह है कि इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं. सभी लोगों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वहीं भूकंप के तेज झटके से एक पूल भी टूट गिया जिसमें 2 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घायल व्यक्तियों का अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

भूकंप की तीव्रता 6.9 आंकी गई

स्थानीय मीडिया औऱ इलाके के लोगो के अनुसार रविवार करीब 2:44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 आंकी गई है बताया जा रहा है कि, भूकंप का केंद्र 23.15 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.30 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर था.  भूकंप के कारण यहां के कई घरों को भयंकर नुकसान हुआ है.

–आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

4 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

19 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

21 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

34 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

48 minutes ago