दुनिया

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

Elon Musk Starlink India controversy: स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट मार्केट (Starlink) को लेकर छिड़ी जंग अब व्यावसायिक दायरे से निकलकर पूरी तरह से राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो चुकी है.

बता दें कि मस्क के बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने भारतीय कूटनीति और राजनीति में एक नया भूचाल ला दिया है. आइए जानते हैं इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे की पूरी कहानी और इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी:

जानिए क्या है पूरा मसला?(Elon Musk Starlink)

यह पूरा विवाद भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस ‘स्टारलिंक’ (Starlink) के कमर्शियल लाइसेंस और अप्रूवल में हो रही देरी से शुरू हुआ. मस्क लंबे समय से यह आरोप लगाते आ रहे हैं कि भारत के टेलीकॉम सेक्टर में कुछ चुनिंदा ‘दिग्गजों’ (Oligarchs) का दबदबा बनाए रखने के लिए उनकी कंपनी को जानबूझकर रोका जा रहा है.

हालांकि, भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का साफ कहना है कि स्टारलिंक को अभी देश के कड़े सुरक्षा मानकों, डेटा लोकलाइजेशन और स्पेक्ट्रम आवंटन के नियमों पर पूरी तरह खरा उतरना बाकी है.

‘डियर प्राइम मिनिस्टर…’, मुकेश अंबानी पर तीखा तंज

हदों को पार करते हुए एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सीधे मुकेश अंबानी पर पर्सनल अटैक किया. मस्क ने बेहद अपमानजनक और sarcastic अंदाज में पोस्ट किया:

डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, कृपया यह न समझ पाने के लिए मेरी विनम्र क्षमा स्वीकार करें कि आप भारत के असली बॉस हैं. स्वाभाविक रूप से, आप भारत के महान लोगों का अपना एकाधिकारवादी (monopolistic) शोषण जारी रखना चाहेंगे, लेकिन क्या आप इसके बावजूद स्टारलिंक को मुकाबला करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?

मस्क ने यह तक कह दिया कि भारत के दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट न देना वहां के बच्चों और छोटे व्यवसायों के साथ ‘अपराध’ है.

राहुल गांधी की एंट्री पर मस्क का ‘थैंक यू’

इस पूरे विवाद(Elon Musk Starlink) में नया मोड़ तब आया जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एलन मस्क की पोस्ट पर कूदते हुए जवाब दिया. राहुल गांधी ने मस्क को टैग करते हुए लिखा कि वेलकम टू इंडिया, एलन. वेट टिल यू डिस्कवर द अदर गाय” (भारत में आपका स्वागत है एलन. तब तक इंतजार करें जब तक आप दूसरे व्यक्ति की खोज नहीं करते).

राहुल गांधी के इस इशारे पर तुरंत रिएक्ट करते हुए एलन मस्क ने जवाब दिया कि ‘थैंक यू, राहुल. दिस इज इंडीड ट्रबलिंग’ (शुक्रिया राहुल. यह वाकई चिंताजनक है). मस्क द्वारा राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन करने से देश की सियासत गरमा गई और सत्ताधारी दल को विपक्षी पर हमला करने का बड़ा मौका मिल गया.

यह भी पढ़ें: ‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

चंदे कि रिपोर्ट से अब किया बीजेपी पर वार

मुकेश अंबानी को खुलेआम घेरने के कुछ ही घंटों बाद मस्क यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपनी इस जंग को और आगे बढ़ाते हुए रिलायंस से जुड़ी कंपनियों द्वारा राजनीतिक दलों (विशेषकर बीजेपी) को दिए गए इलेक्टोरल फंडिंग और चंदे से जुड़ी खबरों और डेटा के स्क्रीनशॉट धड़ल्ले से शेयर करने शुरू कर दिए. मस्क का यह कदम सीधे तौर पर यह जताने की कोशिश थी कि कॉर्पोरेट घराने किस तरह भारतीय राजनीति को प्रभावित करते हैं, जिससे यह मामला पूरी तरह पॉलिटिकल हो गया.

 

क्या चाहते हैं मस्क?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एलन मस्क का यह तरीका विशुद्ध रूप से एक ‘प्रेशर कैंपेन’ है. जब कूटनीतिक और व्यावसायिक बैठकों में बात नहीं बनी, तो मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) की ताकत का इस्तेमाल करके सीधे भारत सरकार और देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

1 minute ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

7 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

20 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

24 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

35 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

43 minutes ago