Flood In USA
Flood In USA: अमेरिका में मौसम ने करवट बदल ली है. तेज बारिश के कारण लोग तबाह हो रहे हैं. टेक्सास के हिल कंट्री में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग लापता हैं, जिनमें एक समर कैंप की 20 से अधिक लड़कियां शामिल हैं. बचाव दल नावों और हेलीकॉप्टरों से लोगों को बचाने में लगे हैं. केर काउंटी में रात भर में 10 इंच से अधिक बारिश हुई, जिससे ग्वाडलूप नदी में अचानक बाढ़ आ गई. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अभी भी बदल रही है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
बचाव दल में कम से कम 400 लोग शामिल हैं, जो 14 हेलीकॉप्टर और 12 ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ लोगों को पेड़ों से बचाया जा रहा है. कैंप मिस्टिक में लगभग 750 लड़कियां भाग ले रही थीं, जिनमें से लगभग 23 लड़कियां लापता हैं. लोग सोशल मीडिया पर अपने प्रियजनों की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और मदद मांग रहे हैं. नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी बॉब फोगार्टी के अनुसार, नदी के जलस्तर में लगभग दो घंटों में 22 फीट की वृद्धि दर्ज की गई.
अधिकारी मृतकों की पहचान करने में लगे हैं. नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार नदी के जलस्तर में लगभग दो घंटों में 22 फीट बढ़ गया. 29.5 फीट रिकॉर्ड करने के बाद गेज खराब हो गया. बताया जा रहा है कि पानी इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि तब सिर के ऊपर आ गया पता ही नहीं चला. वहीं स्थानीय प्रशासन लापता लोगों को खोजने में लगा है.
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते वक्त झल्ला उठे पाकिस्तानी PM शहबाज, भारत के बारे में दिया ये घटिया बयान
एरिन बर्गेस ने बताया कि उन्होंने एक पेड़ से चिपके रहने और पानी के कम होने के इंतजार के दर्दनाक समय का वर्णन किया. उन्होंने कहा, “मैं और मेरे बेटे ने एक पेड़ को पकड़ लिया. मेरा बॉयफ्रेंड और मेरा कुत्ता बह गया.” मौसम के पूर्वानुमान में बारिश की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश उम्मीद से अधिक हुई. केर काउंटी के मुख्य निर्वाचित अधिकारी जज रॉब केली ने कहा कि उनके पास कोई चेतावनी प्रणाली नहीं थी.
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…