दुनिया

कैब है या चलती फिरती दुकान…! बैंकॉक सफर में मुफ्त मिल रहे नूडल्स और स्नैक्स, वायरल VIDEO ने जीता इंटरनेट का दिल

कैब में बैठते ही अगर आपको स्नैक्स, कॉफी, नूडल्स से लेकर मेकअप प्रोडक्ट्स तक सब कुछ बिल्कुल मुफ्त मिले, तो भला किसे हैरानी नहीं होगी…दरसल इन दिनों सोशल मीडिया पर बैंकॉक की एक ऐसी ही अनोखी टैक्सी का वीडियो (Bangkok Viral Taxi) खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे ‘चलता-फिरता मिनी मार्ट’ कह रहे हैं.

आमतौर पर सफर में यात्रियों को सिर्फ समय पर मंजिल तक पहुंचने की चिंता रहती है, लेकिन इस कैब में कदम रखते ही यात्रियों को किसी छोटे स्टोर जैसा माहौल और शानदार मेहमाननवाजी का अनुभव मिलता है.

चिप्स-नूडल्स से लेकर टूथब्रश तक सब फ्री

इस टैक्सी की सबसे खास बात गाड़ी के अंदर किया गया इंतजाम है, जहां अलग-अलग जगहों पर यात्रियों के लिए सामान सलीके से रखा गया है. सफर के दौरान यात्री अपनी पसंद के मुताबिक चिप्स, स्नैक्स, कॉफी और अन्य खाने-पीने की चीजें ले सकते हैं और इसके लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता. यही नहीं यहां इंस्टेंट नूडल्स भी रखे गए हैं.

इसके अलावा कैब (Bangkok Viral Taxi) में टूथब्रश, नेल कटर, बच्चों के खिलौने और महिलाओं के लिए ब्लश व नेल पॉलिश जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं, जिससे यात्रियों की छोटी-बड़ी जरूरतें सफर में ही पूरी हो जाती हैं.

 

10 साल से जारी है अनोखा सफर

जानकारी के मुताबिक, बैंकॉक में यह अनोखी टैक्सी पिछले करीब 10 साल से यात्रियों को यह खास सुविधा दे रही है और वक्त के साथ ड्राइवर ने सामान की रेंज और बढ़ाई है; कई यात्री अपने अनुभव को यादगार बनाने के लिए अंदर पोस्ट-इट नोट्स पर संदेश भी छोड़ जाते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ड्राइवर इतने सामान का खर्च कैसे उठाता है?

पहले सामने आए एक वीडियो में ड्राइवर ने बताया था कि खुश होकर यात्री अपनी मर्जी से जो टिप देते हैं, उसी रकम से वह नए स्नैक्स, ड्रिंक्स और बाकी सामान खरीदता है-यानी एक यात्री की टिप दूसरे यात्री का सफर खास बनाती है. सोशल मीडिया पर लोग इस ड्राइवर की दरियादिली और कस्टमर सर्विस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा दांव! नए वीडियो में कहा- दल हित से ऊपर देशहित, कोई नहीं रोक पाएगा

PM Modi news: संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण…

2 minutes ago

महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार का बड़ा प्लान, पीएम मोदी ने बताया क्यों है जरूरी?

परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार नई तैयारी में है. पीएम मोदी…

11 minutes ago

साइबर सुरक्षा से नशा मुक्ति तक: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ संदेश पर अमित शाह की बड़ी प्रतिक्रिया

Amit Shah Mann Ki Baat reaction: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के…

12 minutes ago

जनसांख्यिकी, प्रतिनिधित्व और परिसीमन: रवि के. मिश्रा की किताब और आज का उत्तर-दक्षिण विवाद

Delimitation North South Divide: रवि के. मिश्रा की किताब Demography, Representation, Delimitation ने भारत में…

23 minutes ago

पवन सिंह ने तोड़ा परिवार से नाता: बोले- अब सहने की हद हो गई, सिर्फ मां और बड़े भाई के साथ

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पूरे परिवार…

36 minutes ago