दुनिया

विदेशी निवेश मामले में चीन ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली तिमाही में चीन में विदेशी निवेश 467.34 अरब युआन तक पहुंचा

China Business News: दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब कहे जाने वाले चीन ने इतिहास रच दिया है. इस साल जनवरी से जुलाई तक चीन ने कुल 36,133 नए विदेशी निवेश वाले उद्यमों को स्थापित किया है. जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है. पिछले साल पहली छमाही के मुकाबले इस साल चीन में 14.1% ज्यादा विदेशी निवेश वाले उद्यम स्थापित किये गए हैं.

हालांकि इस दौरान वास्तविक विदेशी निवेश में कमी देखी गई है. चीन में वास्तविक विदेशी निवेश 13.4% की कमी के साथ 467.34 अरब युआन तक पहुंच गया है, फिर भी विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक रुझान दिखाई दे रहे हैं.

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 121.04 अरब युआन विदेशी निवेश

ट्रेड वार विश्लेषण से पता चलता है कि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 121.04 अरब युआन और सेवा क्षेत्र में 336.25 अरब युआन का वास्तविक विदेशी निवेश हुआ है. विशेष रूप से, उच्च-तकनीक उद्योगों ने निवेशकों को आकर्षित किया, जहां वास्तविक निवेश 137.36 अरब युआन तक पहुंच गया है.

चीन का तकनीकी और सेवा क्षेत्र आकर्षक

इनमें से ई-कॉमर्स सेवाओं में 146.8%, एयरोस्पेस और उपकरण निर्माण में 42.2%, रासायनिक दवा निर्माण में 37.4%, और चिकित्सा उपकरण निर्माण में 25.5% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई.  यह दर्शाता है कि चीन के तकनीकी और सेवा क्षेत्र विदेशी निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बन रहे हैं.

चीन में वास्तविक निवेश में 1.1% की हुई वृद्धि

निवेश के स्रोत के मामले में, आसियान से चीन में वास्तविक निवेश में 1.1% की वृद्धि हुई. वहीं, स्विट्जरलैंड, जापान और ब्रिटेन जैसे देशों से निवेश में क्रमशः 63.9%, 53.7% और 19.5% की वृद्धि दर्ज की गई. यह आंकड़ा वैश्विक निवेशकों के बीच चीन की अर्थव्यवस्था पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. विशेष रूप से उच्च-तकनीक और सेवा-आधारित क्षेत्रों में चीन दुनिया भर के निवेशकों का सबसे पसंदीदा जगह बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Adani Logistics Park: कोच्चि में 600 करोड़ रुपए की लागत से अदाणी लॉजिस्टिक्स पार्क का शिलान्यास, 1,500 नौकरियां होंगी पैदा

ई-कॉमर्स क्षेत्र में हुई ठोस वृद्धि

वहीं चीन के वाणिज्य मंत्रायल के आंकड़ों के अनुसार चीन के ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पहली छमाही में चीन में कंप्यूटर, स्मार्ट वियरेबल्स और मोबाइल फोन की बिक्री में 29.9%,28.4% और 20.3% की वृद्धि हुई है.

इसके साथ ही ऑनलाइन बिक्री, खानपान और मनोरंजन के क्षेत्र में भी चीन में ठोस बढ़ोतरी देखी गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

4 minutes ago