दुनिया

इस देश में पत्नी के साथ रह रहा है भगोड़ा मेहुल चोकसी, अब स्विटजरलैंड जाने की तैयारी, जानें कितने हजार करोड़ का किया है घोटाला

Mehul Choksi: बेल्जियम में रह रहा भगोड़ा मेहुल चोकसी अब स्विट्जरलैंड जाने की प्लानिंग कर रहा है. पहले यह माना जा रहा था कि वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहे थे, लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ मिलने के बाद वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा है.

13,500 करोड़ का लोन घोटाला

बता दें कि भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत में 13,500 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले में कथित रूप से शामिल रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने अब बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है. हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने अभी तक इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है.

एफ रेजीडेंसी कार्ड हाासिल किया

रिपोर्ट के अनुसार, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में एफ रेजीडेंसी कार्ड प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी का इस्तेमाल किया, ताकि वह भारत प्रत्यर्पित होने से बच सके. वह अपनी भारतीय और एंटीगुआ नागरिकता को छिपाते हुए बेल्जियम सरकार से यह कार्ड प्राप्त करने में सफल रहा. एफ रेजीडेंसी कार्ड मिलने के बाद उसे बेल्जियम में रहने और यूरोप में घूमने की छूट मिल गई है.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि चोकसी स्विट्जरलैंड के एक फेमस कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए जाने की योजना बना रहे हैं. मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर आरोप है कि दोनों ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से धोखाधड़ी के जरिए 13,500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है.

लंदन की जेल में बंद है नीरव मोदी

उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी इस समय लंदन की जेल में बंद हैं और भारत को प्रत्यर्पित करने के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया है. दिसंबर 2024 में मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 2018 से जब्त की गई चोकसी की संपत्तियों की बिक्री की अनुमति दी थी. इन संपत्तियों की कुल कीमत 2,565.9 करोड़ रुपये है, जो पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के समर्थन से अदालत के आदेश पर जब्त की गई थीं.

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने जारी की जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर की तस्वीरें, बोरियों में भरे दिखाई दिए अधजले नोट

इन संपत्तियों की बिक्री शुरू हो चुकी है, जिसमें 125 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां- मुंबई में फ्लैट्स और एसईईपीजेड, अंधेरी में दो कारखाने गितांजलि जेम्स लिमिटेड के लिक्विडेटर को सौंप दी गई हैं. चोकसी के खिलाफ आरोपों में आपराधिक साजिश, विश्वासघात, धोखाधड़ी, संपत्ति की लेनदेन में धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago