Imran Khan Viral Statement: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान करीब पिछले दो साल से अडियाला जेल में बंद हैं. अगस्त 2023 से उनका राजनीतिक संघर्ष जेल की चारदीवारी के भीतर सीमित हो गया है. इमरान खान का लगातार एक ही बात कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज केस सत्ता और सेना के दबाव में बनाए गए थे. परिवार को उम्मीद थी कि अदालत से राहत मिलेगी लेकिन पिछले एक महीने से उन्हें किसी भी तरह की मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई है. इसी वजह से उनके चाहने वालों के बीच शंका और बेचैनी बढ़ती ही जा रही है.
जेल प्रशासन का कहना है कि इमरान खान की सेहत ठीक है और उन्हें जरूरी की सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं. अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरें कि उन्हें कहीं और ले जाया गया है ये पूरी तरह गलत हैं.
इमरान खान का पुराना लेख फिर चर्चा में है. यह लेख मई 2024 में ब्रिटेन के रिपोर्ट में छपा था. उसमें उन्होंने लिखा था,
“उन्हें अपनी जान का खतरा है और अगर उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की होगी.”
सोशल मीडिया पर उनकी मौत या खराब सेहत की अफवाहों के बीच यह बयान फिर से सुर्खियों में है.
PTI कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लगातार अडियाला जेल के बाहर जमावड़ा बढ़ ही रहा है. वे चाहते हैं कि परिवार को तुरंत मुलाकात की अनुमति मिल जाए जिससे इमरान खान की सेहत को लेकर संदेह को खत्म किया जाए.
इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान ने ब्रिटेन से सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा है. उनका कहना है कि उनके पिता को छह हफ्तों से अकेलापन में रखा गया है और परिवार को उनकी हालत की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इमरान खान के साथ कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और उसके पीछे खड़े लोगों की होगी.
सरकार और जेल प्रशासन का कहना है कि इमरान खान सुरक्षित हैं और उन्हें सभी सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन परिवार और समर्थक इस पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. क्योंकि मिलने की अनुमति अभी तक नहीं मिली है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…