दुनिया

पाकिस्तान में अभी जिंदा हैं पूर्व पीएम इमरान खान, उनकी सियासी पार्टी को बताया गया- आंखों का चौथी बार इलाज हुआ

Adiala Jail Administration: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की दाईं आंख की बीमारी (CRVO) के लिए PIMS अस्पताल में चौथा इंजेक्शन लगाया गया. डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया है.

दूसरी ओर, उनकी पार्टी PTI ने सरकारी इलाज पर असंतोष जताते हुए मांग की है कि उन्हें निजी डॉक्टरों और परिवार की मौजूदगी में इलाज कराने की अनुमति दी जाए, जिसे वे इमरान खान का मौलिक अधिकार बता रहे हैं.

चौथा ‘इंट्राविट्रियल एंटी-वीईजीएफ’ इंजेक्शन लगाया

पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान को मंगलवार सुबह इस्लामाबाद के ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (PIMS) में भर्ती कराया गया. उन्हें उनकी दाईं आंख में हो रही ‘सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन’ (CRVO) नामक बीमारी के लिए चौथा ‘इंट्राविट्रियल एंटी-वीईजीएफ’ इंजेक्शन लगाया गया.

अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, 74 वर्षीय खान की स्थिति अब स्थिर है और प्रक्रिया के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि इमरान की इस बीमारी का पता जनवरी के अंत में चला था, जिसके बाद से उन्हें नियमित अंतराल पर इंजेक्शन दिए जा रहे हैं.

पीटीआई इलाज से पूरी तरह संतुष्ट

अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान की ‘ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी’ की गई, जिसमें उनकी स्थिति में सुधार देखा गया है. इससे पहले उन्हें 24 जनवरी, 24 फरवरी और 23 मार्च को इंजेक्शन दिए जा चुके हैं. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी रिकवरी की निगरानी कर रही है.

हालांकि, पीटीआई नेतृत्व अस्पताल की इन रिपोर्टों और सरकारी देखरेख में हो रहे इलाज से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है.

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन

पीटीआई के चेयरमैन बैरिस्टर गोहर अली खान ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इमरान खान को उनके निजी डॉक्टरों से इलाज कराने की अनुमति न देना उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.

पार्टी लंबे समय से मांग कर रही है कि खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को ‘शिफा इंटरनेशनल अस्पताल’ में शिफ्ट किया जाए, ताकि उनके भरोसेमंद डॉक्टर और परिवार के सदस्य वहां मौजूद रह सकें. विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस मामले में पारदर्शिता नहीं बरत रही है.

सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही

फिलहाल इमरान खान और बुशरा बीबी रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं. हाल ही में बुशरा बीबी की भी आंखों की सर्जरी एक निजी अस्पताल में कराई गई थी. जेल प्रशासन और सरकार विपक्षी पार्टी के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को जेल नियमावली के तहत सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: ‘क्या बिल तेरा बाप भरेगा?’ पंखा चलाने पर सास-ससुर ने पीटा, बहू ने काटी नस; हमीरपुर में जान पर बना स्मार्ट मीटर

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago