दुनिया

मेलबर्न में भारतीय मूल के Saurabh Anand पर तलवार से हमला, सर्जरी से जोड़ा गया कटा हुआ हाथ

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न में भारतीय मूल के 33 वर्षीय सौरभ आनंद (Saurabh Anand) पर पांच किशोरों ने तलवार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना 19 जुलाई की शाम 7:30 बजे अल्टोना मीडोज के सेंट्रल स्क्वायर शॉपिंग सेंटर के पास हुई, जब सौरभ फार्मेसी से घर लौट रहे थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले में सौरभ का एक हाथ लगभग कट गया था, जिसे बाद में सर्जरी के जरिए जोड़ा गया.

‘द ऑस्ट्रेलियन टुडे’ की रिपोर्ट

‘द ऑस्ट्रेलियन टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ फोन पर दोस्त से बात कर रहे थे, तभी पांच किशोरों ने उन्हें घेर लिया. एक हमलावर ने उनकी जेबें टटोलीं, दूसरे ने उनके सिर पर मुक्के मारे, जिससे वह जमीन पर गिर गए. तीसरे हमलावर ने तलवार निकालकर उनकी गर्दन पर रख दी.

सौरभ ने क्या बताया ?

सौरभ ने ‘द एज’ को बताया कि खुद को बचाने की कोशिश में तलवार मेरे कलाई में लगी. दूसरा वार मेरे हाथ पर और तीसरा हड्डी तक चला गया. सौरभ को कंधे और पीठ पर भी चाकू के घाव लगे, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और कई हड्डियां क्षतिग्रस्त हुईं. उन्होंने कहा कि मुझे बस दर्द याद है, मेरा हाथ बस एक धागे से लटक रहा था.

सौरभ ने मांगी मदद

गंभीर चोटों के बावजूद, सौरभ किसी तरह वहां से निकले और मदद मांगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहले उनके हाथ को काटने पर विचार किया, लेकिन जटिल सर्जरी के बाद उसे जोड़ने में सफलता मिली.

पांच आरोपी गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में पांच में से चार किशोरों को गिरफ्तार किया है. जांच अभी जारी है.

भारतीय छात्र पर हो चुका है हमला

यह घटना ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों पर हाल के हमलों की कड़ी में एक और मामला है. पिछले हफ्ते, भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह (Charanpreet Singh) पर किंटोर एवेन्यू के पास पार्किंग विवाद के बाद नस्लीय दुर्व्यवहार और मारपीट के साथ हमला हुआ था. यह घटना तब हुई जब चरणप्रीत और उनकी पत्नी शहर में लाइट डिस्प्ले देखने गए थे.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

22 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

26 minutes ago