Iran Protests Updates: ईरान में पिछले दो हफ्तों से जनता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. ईरान सरकार ने इन प्रदर्शनकारियों को ‘अल्लाह का दुश्मन’ करार दिया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में महंगाई और भुखमरी चरम पर है, जिसके खिलाफ लोग सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के नेतृत्व वाली सरकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन प्रदर्शनों में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है.
अमेरिका की मानवाधिकार गतिविधि से संबंधित न्यूज एजेंसी (एचआरएएनए) ने शनिवार को अनुमान लगाया कि कम से कम 2,638 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक तरफ अमेरिका ईरान को लगातार धमकी दे रहा है कि अगर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ईरानी सरकार हिंसा करती है, तो अमेरिकी सेना स्ट्राइक करेगी. वहीं दूसरी ओर ईरान ने भी अमेरिका पर पलटवार किया है.
ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी दी है कि विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर अल्लाह का दुश्मन होने का आरोप लग सकता है, यह एक ऐसा जुर्म है जिसकी सजा मौत है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति पर यही आरोप लगेगा.
वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने तेहरान को उसके धैर्य और इरादे की परीक्षा न लेने की चेतावनी दी. ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान देश भर में इंटरनेट शटडाउन अभी भी जारी है और अब 60 घंटे से ज्यादा हो गया है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने जारी किया ‘लेवल-4’ अलर्ट, नागरिकों को तुरंत वेनेजुएला छोड़ने का निर्देश
दूसरी ओर इजरायली मीडिया ने बताया कि ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अमेरिका के किसी भी हमले का नतीजा यह होगा कि तेहरान, इजरायल और आस-पास के अमेरिकी सैन्य बेस को टारगेट मानकर उन पर जवाबी हमला करेगा.
इजरायली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा कि ईरान में देश भर में चल रहे सरकार-विरोधी आंदोलन का समर्थन करने के लिए अमेरिका के हस्तक्षेप की संभावना को लेकर इजरायल हाई अलर्ट पर है. ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर ने कहा कि अगर अमेरिका खामेनेई सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के दौरान कोई नया हमला करता है, तो ईरान अमेरिकी सैन्य और शिपिंग टारगेट पर हमला करेगा. इससे इजरायल को भी खतरा है.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…