Iran suicide boat attack oil tanker Iraq: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और भी खौफनाक मोड़ ले चुकी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के 13वें दिन एक ऐसी खबर आई है जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी है. इराक के समुद्री इलाके में ईरान ने दो तेल टैंकरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि जंग लगभग खत्म हो चुकी है और उन्हें जीत हासिल हो गई है. लेकिन जमीनी हकीकत ट्रंप के दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह हमला इराक के खोर अल जुबैर पोर्ट के पास हुआ. ईरान ने अपनी एक ‘आत्मघाती नाव’ (Suicide Boat) के जरिए अमेरिकी कंपनी के मालिकाना हक वाले तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ (Safesea Vishnu) को निशाना बनाया. यह टैंकर मार्शल आइलैंड्स के झंडे के साथ समंदर में था. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमला इतना जोरदार था कि टक्कर होते ही जहाज में भयानक विस्फोट हुआ और लपटें आसमान छूने लगीं. देखते ही देखते पास में मौजूद एक और टैंकर भी इसकी चपेट में आ गया.
इस पूरे हादसे में सबसे दुखद खबर भारत के लिए रही. जहाज पर सवार क्रू मेंबर्स में से एक भारतीय नागरिक की इस हमले में मौत हो गई है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि बाकी 27 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है. उन्हें दक्षिणी इराकी शहर बसरा ले जाया गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है. अभी तक मृतक भारतीय की पहचान उजागर नहीं की गई है, लेकिन विदेश मंत्रालय इस मामले में लगातार इराक और अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है.
इस हमले के बाद इराक ने सुरक्षा के मद्देनजर अपने सभी प्रमुख बंदरगाहों (Ports) पर तेल की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है. इराक का यह फैसला वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मचाने वाला है. पहले से ही युद्ध की मार झेल रही वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि इराक दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है. अगर बंदरगाह लंबे समय तक बंद रहे, तो दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अब ईरान के पास हमला करने के लिए कुछ बचा नहीं है और अमेरिका जीत चुका है. लेकिन ईरान जिस तरह से अमेरिकी सैन्य ठिकानों और तेल सप्लाई चेन को निशाना बना रहा है, उससे साफ है कि यह जंग इतनी जल्दी खत्म होने वाली नहीं है. इजरायल और अमेरिका के लगातार हमलों के बावजूद ईरान जवाबी कार्रवाई के लिए ‘गोरिल्ला वॉर’ और ‘सुसाइड बोट्स’ जैसे खतरनाक तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…