Iran Target Energy Hubs
Iran Target Energy Hubs: जंग का मैदान बन चुके मिडिल ईस्ट में लगातार हो रहे धमाके पूरी दुनिया की धड़कने बढ़ा रहे हैं. चारों तरफ लगातार हो रहे हमलों से इलाके का जर्रा-जर्रा आग की लपटों में घिरा हुआ है. इसी बीच ईरान ने कुछ ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसने अमेरिका सहित पूरी दुनिया में डर का माहौल है. दुनिया के देश डर रहे हैं कि कहीं फिर से पेट्रोल-एलपीजी की किल्लत न शुरू हो जाए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ऐसा भस्मासुर छोड़ने वाला है जिससे पूरी दुनिया त्राहिमाम-त्राहिमाम करने लगेगी. उसने अपने हमले के 6 लोकेशन्स की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें उसने ट्रंप को चैलेंज किया है कि अब उसकी बदले की आग में बहरीन से लेकर सऊदी अरब और कुवैत तक पिस जाएंगे.
कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी कि अब अमेरिकी सेना उसके ऊर्जा ठिकानों तो नेस्तनाबूत करेगी. ट्रंप की धमकी सुनकर ईरान का पारा हाई हो गया है. उसने पलटवार करते हुए कहा है कि अगर उसपर हमला किया गया तो वो पूरे मिडिल ईस्ट के तेल और गैस के क्षेत्र में अपना भस्मासुर (इलाके को तबाह करने वाला हथियार) भेजेगा.
ईरान ने इसके लिए अमेरिका के अरब मित्र देशों की 6 प्रमुख एनर्जी हबों की टार्गेट लिस्ट जारी की है. जिसपर अगर हमला होता है तो पूरी दुनिया में तेल और गैस का सप्लाई चेन तबाह हो जाएगा. जिसका खामियाजा भारत को भी भुगतना होगा. ईरान अगर इन 6 टार्गेट लिस्ट पर हमला कर देता है तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल सकती है.
दरअसल अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस ने एक रिपोर्ट छापी. जिसमें वेबसाइट एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया कि ट्रंप ईरान के ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसके लिए पूरा प्लान भी तैयार कर लिया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्लान कर रहे हैं कि ईरान के ऊर्जा ठिकानों मुख्य रूप से तेल के कुओं और रिफाइनरियों पर हमला कर उसे तबाह कर देंगे. वो ऐसा इसलिए करना चाहते हैं ताकि ईरान को बातचीत के टेबल पर लाया जा सके.
ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान जंग की भेंट चढ़ी भारतीय मूल की बेटी, ‘हीरो’ की तरह US ने दी आखिरी विदाई
अमेरिका के इस दांव पर ईरान ने करारा पलटवार किया है. ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ऐसा कोई भी हमला करता है तो ईरान की तरफ से 6 देशों में मौजूद एनर्जी सेंटर्स को राख कर देगा.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…