दुनिया

इजरायल ने ‘रमजान’ और ‘पासोवर’ के बीच अमेरिका के अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को किया स्वीकार

इजरायल ने ‘रमजान’ और ‘पासोवर’ की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अस्थायी युद्धविराम का ऐलान किया है. अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार और रविवार की आधी रात को जारी एक बयान में कहा गया  कि इजरायल ने मुस्लिम पवित्र महीने रमजान और यहूदी पासोवर की छुट्टी के दौरान गाजा पट्टी में एक अस्थायी युद्धविराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

बता दें कि पवित्र महीना ‘रमजान’ शनिवार को शुरू हुआ जो मार्च के अंत तक चलेगा, जबकि यहूदी ‘पासोवर’ सप्ताह 12 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा. मध्य पूर्व में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के प्रस्ताव के अनुसार, युद्धविराम के पहले दिन हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए 59 जीवित और मृत इजरायली बंधकों में से लगभग आधे रिहा किए जाएंगे.

युद्धविराम पर हमास ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया है

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अगर स्थायी युद्धविराम पर सहमति बनती है तो रूपरेखा की अवधि के अंत में बाकी बंदियों को रिहा कर दिया जाएगा. बयान में कहा गया है कि विटकॉफ ने युद्धविराम को बढ़ाने का प्रस्ताव इसलिए रखा है, क्योंकि उन्हें लगा कि इस दोनों पक्षों को फिलहाल मनाना संभव नहीं है और स्थायी युद्धविराम पर बातचीत के लिए और समय की आवश्यकता है. इसमें यह भी कहा गया कि इजरायल ने विटकॉफ के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसमें इजरायल बंदियों को वापस लेना शामिल है. हालांकि, हमास ने अभी तक इस पर कुछ स्पष्ट नहीं किया है.

बयान में कहा गया, “हमास ने बार-बार समझौते का उल्लंघन किया है, जबकि इजरायल ने कोई उल्लंघन नहीं किया. अगर हमास अपनी स्थिति बदलता है, तो इजरायल तुरंत विटकॉफ द्वारा सुझाए सभी विवरणों पर बातचीत शुरू कर देगा.” बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि अगर इजरायल को लगता है कि वार्ता अप्रभावी है, तो वह लड़ाई में वापस आ सकता है, क्योंकि युद्धविराम-बंधकों के समझौते का पहला 42-दिवसीय चरण शनिवार को समाप्त हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

49 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago