Jensen Huang Third Affair Nvidia Controversy: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे बड़ी बादशाह कंपनी Nvidia इस वक्त ऐसे भयानक स्कैंडल में फंस चुकी है, जिसने पूरी ग्लोबल टेक इंडस्ट्री और वॉल स्ट्रीट की हवा टाइट कर दी है. कंपनी के सह-संस्थापक और दिग्गज सीईओ जेंसेन हुआंग (Jensen Huang) के कारनामों की फेहरिस्त थमने का नाम ही नहीं ले रही है.
गुरुवार को भारी दबाव के बीच सीईओ की कुर्सी से इस्तीफा देने के बाद अब हुआंग की एक और नई ‘प्रेमलीला’ सामने आ गई है. ताजा रिपोर्ट्स में उनके तीसरे अफेयर का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने टेक जगत में भूचाल ला दिया है और कंपनी के शेयरों को जमीन पर पटक दिया है.
लगातार सामने आ रहे चरित्र और सुरक्षा से जुड़े संगीन आरोपों के बाद आखिरकार जेंसेन हुआंग की बादशाहत खत्म हो गई है. गुरुवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके तुरंत बाद कंपनी ने कार्यकारी उपाध्यक्ष और चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) रहीं कोलेट क्रेस (Colette Kress) को अंतरिम सीईओ नियुक्त कर दिया है.
लेकिन हुआंग के जाने और नए खुलासों की आंच से कंपनी का साम्राज्य बुरी तरह डगमगा गया है. गुरुवार को Nvidia के शेयरों में 10 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हाहाकार मच गया है.
इस पूरे स्कैंडल की शुरुआत तब हुई थी जब द न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐलिस हुआंग नाम की एक चीनी महिला के साथ जेंसेन के करीबी संबंधों का पर्दाफाश किया था, जिसे कथित तौर पर चीनी जासूस बताया जा रहा है. इसके बाद जब कंपनी ने अंदरूनी जांच तेज की, तो Nvidia की ही एक महिला कर्मचारी के साथ उनके दूसरे रिश्ते की बात सामने आई.
अब रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह बड़ा धमाका किया है कि हुआंग का कंपनी की ही एक तीसरी महिला कर्मचारी के साथ भी अफेयर चल रहा था, हालांकि उसकी पहचान अभी गुप्त रखी गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स और जांच एजेंसियों के शिकंजे में बुरी तरह घिरने के बाद जेंसेन हुआंग ने बीते सोमवार को खुद एक बयान जारी कर ऐलिस संग अपने अवैध संबंधों की बात कबूल कर ली थी. अपने बयान में उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को पहुंची मानसिक पीड़ा के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. हुआंग ने स्वीकार किया था कि उनके इस व्यवहार का कोई बहाना नहीं हो सकता और वह अब अपने परिवार का खोया हुआ भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके तुरंत बाद उन पर इस्तीफे का दबाव इतना बढ़ गया कि उन्हें पद छोड़ना ही पड़ा.
एक तरफ जहां हुआंग के निजी रिश्तों ने उनकी साख मिट्टी में मिला दी है, वहीं दूसरी तरफ चीनी जासूस से कथित संबंधों के चलते अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI भी इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी सोमवार को फोन पर हुआंग से बात हुई थी.
पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने बताया कि जब उन्होंने हुआंग से पूछा कि क्या उन्हें ऐलिस के जासूस होने का कोई अंदाजा था, तो हुआंग ने साफ इनकार कर दिया. ट्रंप ने हुआंग को एक सम्मानित व्यक्ति बताते हुए उम्मीद जताई है कि वह इन जांचों से पूरी तरह बेदाग बाहर निकलेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
IMD के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और…
चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय…
13 नवंबर 2026 को धृति योग और बुधादित्य योग का विशेष संयोग बन रहा है.…
Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…
DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…
UP Roadways Record: दिवाली के दौरान 6 से 11 नवंबर तक यूपी रोडवेज की बसों…