Kenya Plane Crash: केन्या में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी (KCAA) ने इस बात की पुष्टि की कि यह विमान क्वाले काउंटी के त्सिम्बा गोलिनी इलाके में एक स्कूल पर गिर गया. हादसे में कई घरों को नुकसान पहुंचा है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, रजिस्ट्रेशन नंबर 5Y-CCA वाला यह छोटा विमान सुबह करीब 8:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) पर्यटकों को लेकर डियानी से किचवा टेम्बो की ओर जा रहा था. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि यह विमान उस एयरलाइन का हिस्सा था, जो मोम्बासा को केन्या के प्रमुख पर्यटन स्थलों मसाई मारा और नैरोबी से जोड़ती है.
खबर मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. घटनास्थल से मिले वीडियो में देखा गया कि विमान पूरी तरह आग की चपेट में था और उसका मलबा पूरे इलाके में बिखरा पड़ा था. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
शुरुआती जांच के अनुसार विमान के क्रैश होने के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है. हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जांच के मुताबिक हादसे कि संभावित वजह खराब विजिबिलिटी और खराब मौसम है. है. वहीं, केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है.
ये भी पढ़ें: एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और रूस से तेल खरीद पर हुई चर्चा
-भारत एक्सप्रेस
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…